
NCA Renamed as BCCI Centre Of Excellence: 3 मैदान, 86 पिच, जिम और थिएटर भी... भारतीय क्रिकेट के लिए ये है नया गिफ्ट
AajTak
BCCI ने बेंगलुरु में अपने नए नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) का उद्घाटन करते हुए खिलाड़ियों को नया गिफ्ट दिया है. बोर्ड ने अब से NCA का नाम भी बदल दिया है. एनसीए अब बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (BCE) के नाम से जाना जाएगा. इस नए एनसीए में काफी हाइटेक सुविधाएं रहेंगी.
NCA Renamed as BCCI Centre Of Excellence: भारतीय क्रिकेट को लेकर रविवार (29 सितंबर) को एक अच्छी खबर सामने आई है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बेंगलुरु में अपने नए नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) का उद्घाटन करते हुए खिलाड़ियों को नया गिफ्ट दिया है.
इसी के साथ बीसीसीआई ने एक और बड़ा ऐलान किया है. बोर्ड ने अब से NCA का नाम भी बदल दिया है. एनसीए अब बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (BCE) के नाम से जाना जाएगा. इस नए एनसीए में काफी हाइटेक सुविधाएं रहेंगी.
40 एकड़ में फैले BCE को क्रिकेट प्रतिभाओं को संवारने और खेल को आगे बढ़ाने का केंद्र बनाने के लिए डिजाइन किया गया है. बीएसई में कुल 3 मैदान और 86 पिच हैं, जिनमें इनडोर और आउटडोर दोनों शामिल हैं. यह भारतीय क्रिकेट के लिए एक शानदार मूव रहेगा.
क्या खासियतें हैं इस नए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की?
इस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में 3 वर्ल्ड क्लास क्रिकेट मैदान हैं. इन सभी मैदानों का ड्रेनेज सिस्टम भी कमाल का है. BCCI ने एक वीडियो शेयर करके इस एकेडमी की डिटेल्स दी. बताया गया है कि यहां एक मुख्य मैदान ग्राउंड-ए है, जो 85 गज का है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









