
Natwest Trophy Final Mohammad Kaif: 'अल्लाह का करम...', बेटे की लॉर्ड्स जीत पर भावुक हुईं मोहम्मद कैफ की मां
AajTak
भारत ने नेटवेस्ट ट्रॉफी के फाइनल में इंग्लैंड को दो विकेट से हरा दिया था. मुकाबले में टीम इंडिया की जीत के हीरो मोहम्मद कैफ रहे थे, जिन्होंने नाबाद 87 रनों की पारी खेली थी. फाइनल मैच के दौरान भारत ने एक समय 146 रन पर ही पांच विकेट खो दिए थे. इलाहाबाद में घर पर मैच देख रहे कैफ के माता-पिता को भी टीम इंडिया की जीत की उम्मीद नहीं थी.
13 जुलाई का दिन भारतीय क्रिकेट के इतिहास में काफी खास है. 21 साल पहले इसी दिन 2002 में भारत ने इंग्लैंड को नेटवेस्ट ट्रॉफी के फाइनल में दो विकेट से हराकर उसका घमंड चूर कर दिया था. लॉर्ड्स में खेले गए उस फाइनल मुकाबले में सौरव गांगुली की कप्तानी वाली टीम इंडिया को जीत के लिए 327 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने तीन गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया.
टीम इंडिया की इस यादगार जीत में मोहम्मद कैफ की अहम भूमिका रही थी. मोहम्मद कैफ ने युवराज सिंह के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 121 रनों की पार्टनरशिप की थी. युवराज सिंह तो 63 गेंदों पर 69 रन (9 चौका और एक सिक्स) बनाकर आउट हो गए, लेकिन कैफ ने मैच जिताकर ही पवेलियन का रास्ता नापा. कैफ ने 75 गेंदों पर 87 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और दो छक्के शामिल रहे. कैफ को इस शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था.
🗓️ #OnThisDay in 2002 A heroic partnership between @YUVSTRONG12 & @MohammadKaif inspired #TeamIndia, led by @SGanguly99 to a victory as they beat England at Lord's to win the NatWest Series 🏆👏🏻 pic.twitter.com/M6cc3noSBz
कैफ की मां हुईं भावुक
मुकाबले में एक समय भारत ने 146 रनों पर पांच विकेट खो दिए थे. तब सबने टीम इंडिया की जीत की उम्मीद छोड़ दिया. इलाहाबाद में घर पर मैच देख रहे कैफ के माता-पिता को टीम इंडिया के जीतने की उम्मीद नहीं दिख रही थी. कैफ के माता-पिता मैच छोड़कर पास के सिनेमाघर में मूवी देखने चले गए थे. कैफ ने इसे लेकर कहा था, 'मेरे माता-पिता तब शाहरुख खान की मूवी देवदास देखने चले गए थे. वो घर में ताला बंद करके थिएटर में चले गए. बाद में उन्हें बुलाने के लिए लोग हॉल में पहुंच गए और उन्हें मूवी छोड़कर वापस आना पड़ा.'
कैफ ने आज (13 जुलाई) के दिन उस मोमेंट को याद करते हुए ट्वीट किया, 'इलाहाबाद अपने घर गया और माता-पिता के साथ नेटवेस्ट का मुकाबला फिर से देखा, माँ के शब्द थे- फाइनल लाइव तो नहीं देख पाए, लेकिन अल्लाह का करम कि हजार बार ये मैच टीवी पर देखा. 'दादा' को लॉर्ड्स की बालकनी में देखकर पापा बहुत खुश हुए.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









