
Nathan Lyon: नाथन लियोन ने तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड, टेस्ट चैम्पियनशिप में ऑस्ट्रेलिया टॉप पर और मजबूत
AajTak
श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में स्पिनर नाथन लियोन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. उन्होंने मैच में कुल 9 विकेट निकाले और टेस्ट क्रिकेट में अपने विकेटों की संख्या 436 कर ली.
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को उसी के घर में पहले टेस्ट मैच में 10 विकेट से करारी शिकस्त दी. इसी के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बरकरार रहते हुए और मजबूत स्थिति भी बनाई.
टेस्ट चैम्पियनशिप की पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलियाई टीम 77.78% पॉइंट्स के साथ टॉप पर और भी ज्यादा मजबूत हो गई है. टीम के 84 अंक हैं. उसके बाद दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका है, जिसके 71.43% पॉइंट्स हैं. भारतीय टीम 58.33% पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर काबिज है.
नाथन लियोन ने तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड
श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में स्पिनर नाथन लियोन ने भी कमाल कर दिखाया है. उन्होंने मैच में कुल 9 (5+4) विकेट लिए. इस तरह उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है.
Australia continue to extend their lead at the top 📈#WTC23 standings 👉 https://t.co/ek6BZAqQWs#SLvAUS pic.twitter.com/uDwODsYFhI
दरअसल, नाथन लियोन सबसे ज्यादा विकेट के मामले में कपिल देव से आगे निकल गए हैं. लियोन ने अब तक 109 टेस्ट में कुल 436 विकेट लिए, जबकि कपिल देव ने 131 टेस्ट मैचों में 434 विकेट झटके थे. वैसे नाथन लियोन सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने के मामले में तीसरे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज भी हैं. उनसे आगे शेन वॉर्न (708) और ग्लेन मैक्ग्रा (563) हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









