
Nathan Lyon: ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन का जलवा, आर. अश्विन से इस मामले में आगे निकले
AajTak
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में ऑफ-स्पिनर नाथन लियोन का जलवा देखने को मिला. लियोन अब टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अश्विन को पीछे छोड़कर आठवें नंबर पर आ गए हैं. लियोन ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में फिलहाल तीसरे स्थान पर हैं.
ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर लाथन लियोन ने एक खास मुकाम हासिल किया है. लियोन अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में आठवें पायगदान पर पहुंच गए हैं. लियोन ने इस मामले में टीम इंडिया के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को पीछे छोड़ दिया है. नाथन लियोन अब मुथैया मुरलीधरन, शेन वार्न और अनिल कुंबले के बाद टेस्ट क्रिकेट में चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर भी बन गए हैं.
अश्विन के नाम फिलहाल इतने विकेट
ऑफ स्पिन बॉलिंग करने वाले नाथन लियोन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पर्थ में आयोजित पहले टेस्ट मैच के आखिरी दिन काइल मेयर्स को आउट कर यह उपलब्धि हासिल की. लियोन ने दूसरी पारी में कुल छह विकेट लिए जिसके चलते उनके विकेट्स की संख्या अब 446 तक पहुंच गई है. अश्विन के नाम फिलहाल 442 टेस्ट विकेट हैं और वह नौंवे नंबर पर फिसल गए हैं.
देखा जाए तो नाथन लियोन ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में फिलहाल तीसरे स्थान पर है. इस लिस्ट में दिवंगत स्पिनर शेन वार्न पहले नंबर पर हैं. वॉर्न ने टेस्ट में कुल 708 विकेट लिए. वहीं तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा 563 विकेट के साथ इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं. आपको याद दिला दें कि टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंकाई दिग्गज मुथैया मुरलीधरन के नाम है. मुरलीधरन ने टेस्ट क्रिकेट में 800 विकेट लिए थे.
सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट:
1. मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका 1992-2010): 133 टेस्ट- 800 विकेट

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








