
Nasser Hussain: बेन स्टोक्स के संन्यास ने छेड़ी नई बहस, नासिर हुसैन बोले- मजाक है ICC का शेड्यूल
AajTak
पूर्व इंग्लिश कप्तान नासिर हुसैन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के व्यस्त कार्यक्रम की खुलकर आलोचना की है. उन्होंने कहा कि ये कार्यक्रम खिलाड़ियों के लिए काफी थका देने वाला है.
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के व्यस्त कार्यक्रम की जमकर आलोचना की है. उन्होंने इसे ‘खिलाड़ियों के लिए काफी थका देने वाला’ करार दिया. हुसैन की यह प्रतिक्रिया इंग्लैंड को 2019 में वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले हरफनमौला बेन स्टोक्स के वनडे प्रारूप से संन्यास की घोषणा करने के बाद आई है.
टेस्ट टीम के 31 साल के कप्तान स्टोक्स ने वनडे से संन्यास की घोषणा करते हुए कहा कि उनके लिए तीनों प्रारूपों में खेलना ‘संभव’ नहीं है. हुसैन ने ‘स्काई स्पोर्ट्स’ के लिए अपने कॉलम में स्टोक्स का जिक्र करते हुए लिखा, ‘यह निराशाजनक है. इससे यह पता चलता है कि अभी क्रिकेट कार्यक्रम कैसा है. यह खिलाड़ियों के लिए थका देना वाला है.’
'ऐसे में खिलाड़ी लंबे समय तक नहीं खेल पाएंगे'
उन्होंने कहा, ‘अगर आईसीसी अपने क्रिकेट कार्यक्रम बनाएगा और विभिन्न क्रिकेट बोर्ड इसके बचे हुए समय में अपने टूर्नामेंटों का आयोजन करेंगे तो खिलाड़ी लंबे समय तक नहीं खेल पाएंगे. उन्होंने कहा, ‘स्टोक्स ने महज 31 साल की उम्र में एक प्रारूप को अलविदा कह दिया, यह सही नहीं हो सकता. क्रिकेट कार्यक्रम पर नजर दौड़ाने की जरूरत है. मौजूदा समय में यह मजाक की तरह है.’
हुसैन ने कहा, ‘मेरे लिए उनके संन्यास के बारे में सुनना आश्चर्यजनक था. उन्होंने 2019 में टीम को सबसे बड़ी सफलता दिलाई. अगर आप मुझ से इस टीम से एक खिलाड़ी को चुनने के लिए कहेंगे तो स्टोक्स सबसे बड़े मैच विजेता हैं.
... तब तो द्विपक्षीय सीरीज को खत्म करना होगा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









