
Naseem Shah and Urvashi Rautela: पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह ने उर्वशी रौतेला को इंस्टाग्राम पर किया फॉलो, फिर कुछ देर बाद...
AajTak
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला और पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. अब यह दोनों इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो करने को लेकर सुर्खियों में हैं. दरअसल, जब नसीम और उर्वशी का नाम एक-दूसरे से जोड़ा गया, तो इसी सवाल के जवाब में नसीम ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि उर्वशी कौन हैं, वह नहीं जानते.
Naseem Shah and Urvashi Rautela: पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह और बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. उर्वशी को हाल ही में एशिया कप में भारत के साथ पाकिस्तान टीम के मैच भी देखते हुए स्टेडियम में देखा गया था. तभी से सोशल मीडिया पर उर्वशी के साथ नसीम का नाम जोड़ा जा रहा है.
अब यह दोनों इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो करने को लेकर सुर्खियों में हैं. दरअसल, जब नसीम और उर्वशी का नाम एक-दूसरे से जोड़ा गया, तो इसी सवाल के जवाब में नसीम ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि उर्वशी कौन हैं, वह नहीं जानते.
नसीम ने थोड़ी देर बाद किया अनफॉलो
मगर अब नसीम के इंस्टाग्राम फोलोअर्स की लिस्ट के कुछ स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इसमें दिखाया गया है कि नसीम ने इंस्टाग्राम पर उर्वशी को फॉलो किया. मगर कुछ देर बाद ही अनफॉलो भी कर दिया. इस स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए फैन्स अब दोनों को जमकर ट्रोल कर रहे हैं.
Relax guys Naseem Shah unfollowed Urvashi 😂#UrvashiRautela #NaseemShah pic.twitter.com/TVkD8L3IHy
Mujhy nahee pata urvashi kon hai😂 @iNaseemShah pic.twitter.com/t3biNtBWRj

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









