
Namibia Qualifies For U-19 World Cup 2024: जहां से भारत आए चीते, उस नामीबिया ने वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालिफाई
AajTak
नामीबिया ने अंडर-19 पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप 2024 के लिए क्वालिफाई कर लिया है. पांच बार की चैम्पियन भारत समेत 11 देशों को इस टूर्नामेंट के लिए डायेरक्ट एंट्री मिली है. पिछले साल नामीबिया से ही आठ चीतों को भारत लाया गया था.
अंडर-19 पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप अगले साल श्रीलंका में खेला जाना है. अब इस वर्ल्ड कप के लिए नामीबिया ने भी क्वालिफाई कर लिया है. नामीबिया ने अफ्रीकी रीजन के क्वालिफाइंग टूर्नामेंट में चैम्पियन बनकर ये उपलब्धि हासिल की. नामीबिया क्वालिफाइंग टूर्नामेंट के जरिए अंडर-19 विश्व कप 2024 के लिए टिकट पक्का करने वाली तीसरी टीम है.
पिछले महीने न्यूजीलैंड ने पूर्वी-प्रशांत क्वालिफायर और नेपाल ने एशियन क्वालिफायर में जीत हासिल करके वर्ल्ड कप के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया था. आपको बता दें कि भारत इस 50 ओवर्स के टूर्नामेंट की सबसे सफलतम टीम है. पिछले साल यश ढुल की अगुवाई में भारत ने इंग्लैंड को हराकर पांचवीं बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था.
इस टूर्नामेंट में भाग लेंगी कुल 16 टीमें
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 में कुल 16 टीमें भाग लेने वाली हैं. अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, आयरलैंड, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, मेजबान श्रीलंका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे को वर्ल्ड कप के लिए डायरेक्ट एंट्री मिली. बाकी पांच टीमों का फैसला रीजन क्वालिफायर के जरिए होना था. अब रीजनल क्वालिफायर के जरिए नामीबिया, न्यूजीलैंड और नेपाल को एंट्री मिल गई.
ICYMI: Namibia sealed a spot in the 2024 ICC Men’s U19 Cricket World Cup 💪#U19CWC | Details 👇https://t.co/w8LNMeflwS
यानी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 के लिए सिर्फ दो स्थान बचे हैं, जो यूरोप क्वालिफायर और अमेरिका क्वालिफायर के माध्यम से निर्धारित किए जाएंगे. यूरोप क्वालिफायर 6-12 अगस्त के दौरान नीदरलैंड में आयोजित किया जाएगा, जहां मेजबान टीम इटली, ग्वेर्नसे, जर्सी, नॉर्वे और स्कॉटलैंड से भिड़ेगी. वहीं अमेरिकी रीजन का क्वालिफायर 11 अगस्त को शुरू होगा जिसमें अर्जेंटीना, बरमूडा, मेजबान कनाडा, सूरीनाम और यूएसए भाग लेंगे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









