
Nadeem Iqbal: पाकिस्तानी कोच पर महिला क्रिकेटर ने लगाया यौन शोषण का आरोप, पीसीबी ने किया सस्पेंड
AajTak
नदीम इकबाल पूर्व पाकिस्तानी कप्तान वकार यूनिस के रीजन से आते हैं. नदीम ने 80 प्रथम श्रेणी मैचों में 258 विकेट और 49 लिस्ट-ए मुकाबलों में 65 विकेट चटकाए.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपने नेशनल लेवल के कोच गेंदबाज नदीम इकबाल को निलंबित कर दिया है. 50 साल के नदीम इकबाल पर एक महिला क्रिकेटर ने यौन शोषण का आरोप लगाया था. ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक इकबाल का निलंबन 18 जून को तय हुआ.
महिला क्रिकेटर ने इस घटना का खुलासा वीडियो संदेश के जरिए किया था. उन्होंने ने कहा, 'नदीम इकबाल मेरे करीब आए और वादा किया कि महिला टीम में मेरा चयन करने के अलावा बोर्ड से मुझे रोजगार दिलाएंगे. लेकिन इस दौरान वह लगातार मेरा यौन शोषण करते रहे और अपने दोस्तों को भी इसमें शामिल किया. उन्होंने मेरा वीडियो टेप बनाकर ब्लैकमेल भी किया.'
अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व मैनेजमेंट ने नदीम इकबाल को दक्षिण पंजाब क्षेत्र का कोच बनाया था. हालांकि, बोर्ड के पे-रोल पर होने के बावजूद इकबाल ने पिछले दो सालों में पीसीबी के किसी टीचिंग कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया.
कभी वकार से होती थी तुलना...
नदीम इकबाल पूर्व पाकिस्तानी कप्तान वकार यूनिस के रीजन से आते हैं और 80- 90 के दशक में उनके साथ घरेलू क्रिकेट खेले. उस समय कुछ लोगों ने उन्होंने वकार की तुलना में बेहतरीन गेंदबाज बताया था क्योंकि नदीम इकबाल नई गेंद को स्विंग कराने की शानदार काबिलियत थी. हालांकि नदीम कभी भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल पाए. उन्होंने साल 2004 में पेशेवर क्रिकेट में अपना आखिरी मैच खेला. नदीम ने 80 प्रथम श्रेणी मैचों में 258 विकेट और 49 लिस्ट ए मैचों में 65 विकेट चटकाए.
पिछले साल यासिर पर भी लगा था आरोप

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









