
Mushfiqur Rahim Helmet Celebration: बांग्लादेशी मुश्फिकुर रहीम का नया बवाल... 'टाइम आउट' पर श्रीलंका को ऐसे दिया जवाब, VIDEO
AajTak
बांग्लादेश ने अपने घर में खेली जा रही वनडे सीरीज में श्रीलंका को 2-1 से करारी शिकस्त दी है. इससे पहले श्रीलंका ने बांग्लादेश को उसी के घर में टी20 सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज की थी. इसके बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने टाइम आउट सेलेब्रेशन किया था और बांग्लादेशी टीम को चिढ़ाया था. मगर अब बांग्लादेश ने वनडे सीरीज जीतकर हेलमेट सेलेब्रेशन के साथ बदला लिया है.
Mushfiqur Rahim Helmet Celebration: क्रिकेट में एक बार फिर टाइम आउट विवाद सामने आ गया है. यह मामला बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेली गई टी20 और वनडे सीरीज में सामने आया है. दरअसल, पहले श्रीलंका ने बांग्लादेश को उसी के घर में टी20 सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज की थी.
इसके बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने टाइम आउट सेलेब्रेशन किया था और बांग्लादेशी टीम को चिढ़ाया था. मगर अब बांग्लादेश टीम ने श्रीलंका को 3 मैचों की घरेलू वनडे सीरीज में 2-1 से करारी शिकस्त देकर हिसाब बराबर कर लिया है.
बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने लिया बदला
इसके अलावा टाइम आउट सेलेब्रेशन का भी जोरदार अंदाज में बदला लिया है. वनडे सीरीज जीतने के बाद बांग्लादेशी खिलाड़ी ट्रॉफी के साथ जश्न मना रहे थे. इसी दौरान बांग्लादेश की टीम को ट्रॉफी दी गई, तब मुश्फिकुर रहीम टूटा हुआ हेलमेट लेकर आए और साथी खिलाड़ियों को दिखाने लगे. इसके बाद सभी प्लेयर हंसने लगे.
बांग्लादेश टीम का यह हेलमेट सेलेब्रेशन काफी वायरल हो रहा है. जब श्रीलंकाई टीम ने टी20 सीरीज जीती थी, तब पूरी टीम हाथ में घड़ी की ओर इशारा करते हुए पोज किया था. मगर यहां एक बात से फैन्स कन्फ्यूज हो सकते हैं कि आखिर यह 'टाइम आउट विवाद' क्या है?
ऐसे शुरू हुआ 'टाइम आउट विवाद'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









