
MSK Prasasd on Suryakuamr Yadav: सूर्यकुमार यादव के सपोर्ट में उतरे टीम इंडिया के पूर्व चीफ सेलेक्टर एमसके प्रसाद, वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
AajTak
वनडे वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द नंबर-4 पोजीशन है. श्रेयस के बाहर रहने की स्थिति में सूर्यकुमार यादव एक अच्छे विकल्प हो सकते हैं. हालांकि सूर्यकुमार का वनडे रिकॉर्ड काफी डरावना है.
भारतीय टीम अक्टूबर-नवंबर में होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुट चुकी है. हाल ही में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से जीत हासिल की थी. अब टीम इंडिया के धुरंधर 31 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप में अपना दमखम दिखाएंगे, जो वनडे वर्ल्ड कप के लिहाज से काफी अहम साबित रहने वाला है.
नंबर-चार पर कौन बैटिंग करेगा?
देखा जाए तो टीम इंडिया को वर्ल्ड कप से पहले अब 8-9 वनडे मैच खेलने हैं. इसमें 6 मुकाबले (सुपर-4 और फाइनल खेलने पर) एशिया कप के तहत सितंबर में होंगे, जबकि 3 मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू द्विपक्षीय सीरीज के तहत खेले जाएंगे. वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द नंबर-4 पोजीशन है. इस पोजीशन पर बैटिंग में भारत कोई मजबूत विकल्प टीम को नहीं मिल सका है. श्रेयस अय्यर के चोटिल होने से यह टेंशन और बढ़ चुका है.
श्रेयस अय्यर के वर्ल्ड कप से बाहर रहने की स्थिति में सूर्यकुमार यादव भी विकल्प हो सकते हैं. हालांकि सूर्यकुमार का वनडे रिकॉर्ड काफी डरावना है. पिछले वर्ल्ड कप के बाद सूर्या ने इस चौथे नंबर पर 6 के बेहद खराब औसत से सिर्फ 30 रन ही बनाए हैं. ऐसे में सूर्यकुमार यादव को इस नंबर पर खिलाना यानी अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने जैसा हो सकता है.
सूर्यकुमार यादव के सपोर्ट में एमएसके प्रसाद
अब टीम इंडिया के पूर्व चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद सूर्यकुमार के सपोर्ट में उतर आए हैं. एमएसके प्रसाद का मानना है कि सूर्यकुमार को वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में जरूर जगह मिलनी चाहिए. प्रसाद ने इंडिया टुडे से कहा, 'मुझे शत प्रतिशत यकीन है कि सूर्यकुमार विश्व कप का हिस्सा होंगे. अगर कोई टी20 प्रारूप में नंबर-1 खिलाड़ी बन सकता है, तो इसका मतलब है कि उसके पास विशेष प्रतिभा है. हमने टी20 इंटरनेशनल और आईपीएल में उनकी बल्लेबाजी देखी है. हम दबाव झेलने की उनकी क्षमता को जानते हैं.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








