
MS Dhoni T20s Records: महेंद्र सिंह धोनी ने रचा इतिहास... अब तक वर्ल्ड क्रिकेट में कोई नहीं कर सका ऐसा
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में महेंद्र सिंह धोनी ने एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम कर दिया. उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ मैच में यह कामयाबी हासिल की. सीएसके टीम के पूर्व कप्तान धोनी ओवरऑल टी20 क्रिकेट में 300 शिकार करने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बन गए हैं.
MS Dhoni T20s Records: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रविवार (31 मार्च) को क्रिकेट इतिहास में एक ऐसा रिकॉर्ड कायम किया है, जिसे अब तक दुनिया का कोई भी विकेटकीपर नहीं छू सका है. धोनी ने यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में बनाया है.
दरअसल, रविवार को विशाखापत्तनम के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में धोनी ने स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की बॉल पर पृथ्वी शॉ को विकेट के पीछे कैच आउट किया.
कार्तिक के पास भी कामरान को पछाड़ने का मौका
इस तरह धोनी ओवरऑल टी20 क्रिकेट में 300 शिकार करने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बन गए हैं. इस लिस्ट में पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर कामरान अकमल और भारत के दिनेश कार्तिक संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने बराबर 274 शिकार किए हैं.
कार्तिक अब भी IPL खेल रहे हैं. वो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेल रहे हैं. ऐसे में उनके पास अभी कामरान को पछाड़ने का मौका है. इनके बाद तीसरे नंबर पर साउथ अफ्रीकी विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक (270) और इंग्लैंड के जोस बटलर (209) हैं. ये भी अभी क्रिकेट खेल रहे हैं.
टी20 क्रिकेट में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा शिकार

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









