
MS Dhoni-Suresh Raina: लॉर्ड्स में मिले एमएस धोनी और सुरेश रैना, फोटो देख इमोशनल हुए CSK फैन्स
AajTak
लॉर्ड्स में भारत-इंग्लैंड का दूसरा वनडे खेला जा रहा है, यहां टीम इंडिया के दो पुराने स्टार एमएस धोनी और सुरेश रैना साथ दिखे. दोनों की तस्वीर वायरल हो गई है.
भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार (14 जुलाई) को लॉर्ड्स में सीरीज़ का दूसरा वनडे मैच खेला गया. सीरीज़ में पहले ही 1-0 से आगे चल रही टीम इंडिया के पास यहां पर सीरीज़ सील करने का मौका है. मैदान पर जब भारत-इंग्लैंड के प्लेयर्स मैच खेल रहे थे, तब स्टैंड्स से एक तस्वीर सामने आई जो सोशल मीडिया पर छा गई. टीम इंडिया के दो बड़े सितारे महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना एक साथ नज़र आए. सुरेश रैना ने अपने इंस्टाग्राम पर महेंद्र सिंह धोनी के साथ तस्वीर साझा की. दोनों ने लंबे वक्त तक एक साथ टीम इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए क्रिकेट खेला है, ऐसे में दोनों का स्पेशल कनेक्शन है.
खास बात ये है कि सुरेश रैना का जब से चेन्नई सुपर किंग्स से साथ छूटा, उसके बाद ये पहली बार हुआ जब वह एमएस धोनी के साथ नज़र आए हैं. थाला और चिन्ना थाला के नाम से मशहूर दोनों की जोड़ी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.
चेन्नई सुपर किंग्स के फैन्स ट्विटर पर इस तस्वीर को शेयर कर रहे हैं और लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. बता दें कि आईपीएल 2021 के दौरान सुरेश रैना और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच कुछ विवाद हुआ था. जिसके बाद वह सभी मैच नहीं खेल पाए थे.
7️⃣+ 3️⃣ = a complete 1️⃣0️⃣! 🥳💛#OnYourLeftCap #WhistlePodu #Yellove 🦁💛 pic.twitter.com/xc3jmPfGze
The CSK reunion - MS Dhoni with Suresh Raina. pic.twitter.com/xlK4QE89cq
उसके बाद मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने सुरेश रैना को खरीदा नहीं था. सीएसके के अलावा किसी और टीम ने भी सुरेश रैना को नहीं खरीदा था, ऐसे में वह आईपीएल 2022 खेल ही नहीं पाए थे. बता दें कि एमएस धोनी और सुरेश रैना ने एक ही दिन इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









