
MS Dhoni- Roman Reigns: 'रोमन रेंस तोड़ सकते हैं एमएस धोनी का रिकॉर्ड', WWE लीजेंड का हैरतअंगेज बयान
AajTak
रोमन रेंस के काउंसल पॉल हेमेन ने पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया है. हेमेन के मुताबिक रोमन रेंस क्रिकेट में धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं. यह पहली बार नहीं है जब पॉल ने एमएस धोनी को लेकर चौंकाने वाला पोस्ट किया है. हाल ही में धोनी पूर्व कप्तान कपिल देव के साथ यूएस ओपन 2022 का लुत्फ लेते दिखाई दिए थे.
एमएस धोनी और रोमन रेंस का शुमार दुनिया की मशहूर हस्तियों में होता है. पूर्व भारतीय कप्तान धोनी ने जहां क्रिकेट के मैदान पर ढेरों रिकॉर्ड्स बनाए हैं. वही रोमन रेंस कई सालों से WWE में धमाल मचा रहे हैं. धोनी और रेंस ने अलग-अलग खेलों में शोहरत हासिल की है ऐसे में दोनों की तुलना करना बेईमानी होगी. लेकिन अब रोमन रेंस के काउंसल पॉल हेमेन ने पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया है.
पॉल हेमेन ने 11 सितंबर को अपना बर्थडे बनाने के बाद इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए कहा कि रोमन रेंस क्रिकेट में धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं. पॉल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट के रिप्लाई में लिखा, 'मेरे ट्राइबल चीफ रोमन रेंस क्रिकेट के मैदान पर महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड्स को तोड़ देंगे. और यह ऐसी चीज है जिसे सभी को स्वीकार करना चाहिए.' धोनी सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहते हैं ऐसे में पॉल को शायद ही जवाब मिले.
हालांकि यह पहली बार नहीं है जब पॉल ने एमएस धोनी को लेकर चौंकाने वाला पोस्ट किया है. साल 2019 में आईसीसी ने जब पॉल हेमन के आइकॉनिक डायलॉग का उपयोग करके एमएस धोनी की प्रशंसा की. तब हेमन ने ट्वीट करके उनके डायलॉग का उपयोग करने के लिए आईसीसी से रॉयल्टी की मांग की थी.
धोनी वह खेल से मिले लंबे ब्रेक का जमकर आनंद ले रहे हैं. हाल ही में धोनी पूर्व कप्तान कपिल देव के साथ यूएस ओपन 2022 का लुत्फ लेते दिखाई दिए थे. आईपीएल की समाप्ति के बाद धोनी यूके टूर पर भी गए थे, जहां उन्हें भारत-इंग्लैंड सीरीज और विम्बलडन चैम्पियनशिप के दौरान स्पॉट किया गया था. धोनी के आईपीएल 2023 में खेलने की पुष्टि हो गई है और वह चेन्नई सुपर किंग्स का एक बार फिर नेतृत्व भी करेंगे.
धोनी ने भारत को जिताए तीन ICC खिताब

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








