
MS Dhoni New Role in IPL 2024: आईपीएल से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने किया नया ऐलान... अब नए रोल में आएंगे सामने, फैन्स की धड़कनें बढ़ीं
AajTak
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर कर फैन्स के बीच सस्पेंस बढ़ा दिया है. धोनी ने संकेत दिए हैं कि वो अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में नए रोल में सामने आ सकते हैं. उनकी इस पोस्ट से फैन्स की धड़कनें बढ़ गई हैं.
MS Dhoni New Role in IPL 2024: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर कर फैन्स के बीच सस्पेंस बढ़ा दिया है. धोनी ने संकेत दिए हैं कि वो अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में नए रोल में सामने आ सकते हैं. उनकी इस पोस्ट से फैन्स की धड़कनें बढ़ गई हैं.
धोनी का होगा आखिरी IPL सीजन? माही के संन्यास पर जिगरी दोस्त का खुलासा
धोनी ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'नए सीजन और नई ' भूमिका' के लिए इंतजार नहीं कर सकता. बने रहें!' अपनी इस पोस्ट में माही ने खुलासा नहीं किया है कि उनका नया रोल क्या होने वाला है. ऐसे में फैन्स के बीच सस्पेंस बढ़ गया है.
धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने 5 बार खिताब जीता
बता दें कि 42 साल के धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था. मगर वो आईपीएल में खेलते आ रहे हैं. उन्होंने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 5 बार खिताब जिताया है. धोनी की कप्तानी में ही चेन्नई टीम ने पिछला यानी 2023 सीजन भी अपने नाम किया था. तब उन्होंने फाइनल में गुजरात टाइटन्स को हराया था.
भाईजान से इस तरह मिले धोनी... आकाश अंबानी के साथ पहली बार किया डांडिया

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









