
MS Dhoni Mihir Diwakar: महेंद्र सिंह धोनी के साथ धोखाधड़ी केस में नया ट्विस्ट... तमिलनाडु में भी मामला दर्ज
AajTak
भारतीय टीम को 2 वर्ल्ड कप जिता चुके पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने बिजनेस पार्टनर रहे मिहिर दिवाकर और सौम्या विशवॉश के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया है. हालांकि इस मामले में मिहिर ने बताया कि उन्होंने कोई धोखाधड़ी नहीं की है. मगर एक बात ये भी सामने आई है कि तमिलनाडु में उनके खिलाफ 5 शिकायतें और समन लंबित हैं. मगर मिहिर अपनी हेल्थ का हवाला देकर वह एक बार भी नहीं पहुंचे.
MS Dhoni Mihir Diwakar: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में अरका स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के मिहिर दिवाकर और सौम्या विशवॉश के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया है. यह मामला रांची कोर्ट में दर्ज कराया था. मिहिर दिवाकर धोनी के करीबी दोस्त रहे हैं, वहीं वो उनके बिजनेस पार्टनर भी रहे हैं. मिहिर ने धोनी के साथ कई फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं.
हालांकि इस मामले में मिहिर का भी बयान सामने आया है. मिहिर ने बताया कि उन्होंने कोई धोखाधड़ी नहीं की है. मगर एक बात ये भी सामने आई है कि तमिलनाडु में उनके खिलाफ 5 शिकायतें और समन लंबित हैं. मगर मिहिर अपनी हेल्थ का हवाला देकर वह एक बार भी नहीं पहुंचे.
तमिलनाडु में भी लिखित शिकायत दर्ज
मिहिर दिवाकर के खिलाफ श्रद्धा ग्लोबल एजुकेशनल ट्रस्ट ने भी लिखित शिकायत दर्ज कराई है. इसमें बताया है कि मिहिर ने बिना किसी अधिकार के धोनी की ओर से एक समझौता किया था. उन्होंने धोनी के Logo और सपोर्ट के साथ एक नए स्कूल उद्यम के लिए 35 लाख रुपये की राशि निकाली थी.
मगर इन सभी मामलों में श्रद्धा ग्लोबल एजुकेशनल ट्रस्ट को सारी सच्चाई पता चल गई. यही वजह रही है कि ट्रस्ट ने उनके खिलाफ तमिलनाडु में शिकायत दर्ज कराई है. धोनी के दोस्त और एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया है कि दिवाकर ने धोनी की छवि को खराब और धूमिल किया है. उन्हें हिम्मत दिखाकर इस मामले में जवाब देने के लिए रांची कोर्ट आना चाहिए.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









