
MS Dhoni, IPL 2024 CSK Team: महेंद्र सिंह धोनी के लिए आखिरी होगा IPL 2024 सीजन? जानिए कब उठाएंगे बल्ला
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन 22 मार्च से शुरू हो सकता है. जबकि मई के आखिरी हफ्ते तक चल सकता है. मगर इन सबसे पहले क्रिकेट फैन्स एक बार फिर पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को मैदान पर खेलते हुए देखने के लिए उत्सुक हैं. CSK सीईओ काशी विश्वनाथ ने बताया है कि धोनी कब नेट प्रैक्टिस करते दिख सकते हैं...
MS Dhoni, IPL 2024 CSK Team: क्रिकेट फैन्स एक बार फिर पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को मैदान पर खेलते हुए देखने के लिए उत्सुक हैं. धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. मगर धोनी अभी भी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेल रहे हैं.
धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 5 बार खिताब जिताया है. माही अब अगला आईपीएल 2024 सीजन भी खेलते नजर आने वाले हैं. धोनी पिछले आईपीएल में चोटिल हुए थे. इसके बाद धोनी के घुटने की सर्जरी भी हुई थी.
अगले 2 हफ्तों में नेट्स में दिख सकते हैं धोनी
मगर अब धोनी ठीक हो गए हैं और रिहैब भी शुरू कर दिया है. वो जिम में भी जमकर मेहनत कर रहे हैं. मगर फैन्स के मन में यह सवाल जरूर है कि आखिर धोनी बल्ला कब उठाएंगे. यानी की नेट्स में प्रैक्टिस करते हुए कब दिखाई देंगे. इसका जवाब चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी के सीईओ काशी विश्वनाथ ने दिया है.
हाल ही में जूनियर चेन्नई किंग्स इवेंट लॉन्च हुआ था. इसी मौके पर काशी ने इस सवाल के जवाब में कहा कि धोनी अगले साल यानी जनवरी के पहले हफ्ते में बल्ला उठा सकते हैं. यानी की नेट्स में प्रैक्टिस शुरू कर देंगे. दरअसल, काशी ने कहा, 'वो अभी अच्छा महसूस कर रहे हैं.'
काशी ने कहा, 'उन्होंने अपना रिहैब भी शुरू कर दिया है. उन्होंने जिम में भी पसीना बहाना शुरू कर दिया है. हो सकता है कि वो अगले 10 दिनों में नेट्स में प्रैक्टिस करना भी शुरू कर देंगे.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








