
MS Dhoni India vs New Zealand: महेंद्र सिंह धोनी ने फिर की टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में एंट्री, प्लेयर्स को दिया सरप्राइज, VIDEO
AajTak
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज का पहला टी20 मैच रांची में 27 जनवरी को खेला जाएगा. मैच से पहले ही वर्ल्ड कप विजेता पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सभी खिलाड़ियों को चौंका दिया. धोनी अचानक टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में पहुंच गए.
MS Dhoni India vs New Zealand: हार्दिक पंड्या की कप्तानी में भारतीय टीम अपने घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचो की टी20 सीरीज खेलेगी. इस सीरीज का पहला टी20 मैच रांची में 27 जनवरी को खेला जाएगा. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने हाल ही में अपने घर में न्यूजीलैंड को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया है.
मगर अब टी20 सीरीज के आगाज के लिए भारतीय और न्यूजीलैंड की टीमें रांची पहुंच गई हैं. यहां दोनों टीमों ने जमकर नेट प्रैक्टिस की. मगर इसी दौरान वर्ल्ड कप विजेता पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सभी खिलाड़ियों को चौंका दिया.
धोनी नारियल पानी पीते दिखाई दिए
दरअसल, यह पहला टी20 मैच रांची में हो रहा है, जो धोनी का ही घर है. जब टीम इंडिया यहां पहुंची तो धोनी भी तुरंत मैदान पर पहुंच गए और उन्होंने टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में एंट्री की. धोनी को देख भारतीय खिलाड़ी बेहद खुश और आश्चर्यचकित हुए. सभी ने धोनी को घेर लिया और उनके साथ हंसी मजाक करने लगे. इस दौरान धोनी नारियल पानी पीते दिखाई दिए.
खिलाड़ियों ने घेरकर धोनी से बातें कीं
टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में धोनी के एंट्री वाला वीडियो खुद बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर शेयर किया. वीडियो में देख सकते हैं कि ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव किस तरह धोनी को घेरकर बातें करते दिख रहे हैं. बता दें कि रांची ईशान का भी होम ग्राउंड है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









