
MS Dhoni Ind Vs Eng T20: स्टैंड्स में रवि शास्त्री संग बात करते दिखे एमएस धोनी, ट्विटर पर छा गई तस्वीर
AajTak
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रविवार को ट्रेंटब्रिज पहुंचे. यहां भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी-20 मैच खेला गया. एमएस धोनी इस दौरान स्टैंड्स में रवि शास्त्री संग बातचीत करते दिखे.
भारत और इंग्लैंड के बीच ट्रेंटब्रिज में तीसरा टी-20 मैच खेला गया. भारत इस सीरीज़ में पहले ही 2-0 से आगे चल रहा था, टीम इंडिया ने यहां पहले बॉलिंग की. जिस वक्त भारत की फील्डिंग चल रही थी, उस वक्त हर किसी की नज़र स्टैंड्स में भी गई. क्योंकि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए यहां पहुंचे थे.
महेंद्र सिंह धोनी दूसरे टी-20 में भी स्टैंड्स में दिखे थे. यहां रविवार को हुए सीरीज़ के आखिरी मैच में महेंद्र सिंह धोनी स्टैंड्स में टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री के साथ दिखे. एमएस धोनी और रवि शास्त्री में यहां लंबी बातचीत हुई, इस दौरान दोनों की तस्वीरें और वीडियो भी वायरल हुए.
Great to catch up with the maestro who looks in fine fettle - @msdhoni @SkyCricket @BCCI @ChennaiIPL #ENGvsIND 🇮🇳 pic.twitter.com/2WaBtV04Fk
एमएस धोनी ने हाल ही में अपना बर्थडे मनाया है, वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ इंग्लैंड में ही हैं. वहीं रवि शास्त्री भारत-इंग्लैंड सीरीज़ के लिए स्काई स्पोर्ट्स पर कमेंट्री कर रहे हैं. ऐसे में वह भी लगातार टीम इंडिया के खिलाड़ियों से मिल रहे हैं.
Ravi Shastri & MS Dhoni in a chat during the third T20I at Nottingham. #INDvsENG pic.twitter.com/fFwOZaJUSd
दूसरे टी-20 में जब भारत ने एजबेस्टन में जीत हासिल की थी, तब महेंद्र सिंह धोनी की टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम से तस्वीर भी सामने आई थी. यहां एमएस धोनी ने ईशान किशन समेत अन्य खिलाड़ियों के साथ बातचीत की थी. इसके अलावा ऋषभ पंत ने भी एमएस धोनी के साथ तस्वीर खिंचवाकर डाली थी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









