
MS Dhoni Ind Vs Eng: ‘माही भाई, एक बार फिर बचा लो’, 99 पर 5 थी टीम इंडिया, स्टैंड में दिखे धोनी तो इमोशनल हुए फैन्स
AajTak
अपने करियर के दौरान कई बार टीम इंडिया को संकट से निकालने वाले एमएस धोनी बुधवार को लॉर्ड्स स्टेडियम में ही थे, जब इंग्लैंड के सामने भारतीय टीम मुश्किल में थी.
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया की शर्मनाक हार हुई. पहला वनडे 10 विकेट से जीतने वाली भारतीय टीम दूसरे वनडे में 100 रन से पिट गई. सिर्फ 247 रनों का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की आधी टीम 100 के स्कोर से पहले ही ऑलआउट हो गई थी. जब भारतीय टीम का ऐसा बुरा हाल हो रहा था, उस वक्त स्टैंड्स में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को दिखाया गया.
एमएस धोनी जिनकी गिनती वनडे क्रिकेट के सबसे बेहतरीन फिनिशर्स में होती है, उनको स्टैंड में देख फैन्स सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए. और लोगों ने कहा कि माही भाई, यही वक्त है जब आपको पैड पहनकर खेलने आना चाहिए और टीम इंडिया को संकट से बाहर निकालना चाहिए.
Dhoni Bhai EK Last Baar Pad Phenlo Aur Bachalo pic.twitter.com/d9i127xmun
Ye mazak nahi raha ab, dhoni bhai jaldi pad up karke khelne aao 😭😭#INDvsENG
महेंद्र सिंह धोनी पिछले कुछ दिनों से इंग्लैंड में ही हैं, हाल ही में उन्होंने लंदन में ही अपना जन्मदिन मनाया था. इसके बाद वह भारत-इंग्लैंड टी-20 सीरीज़ के वक्त भी मैदान में दिखे थे और अब वनडे मुकाबला देखने पहुंचे थे.
MS Dhoni in the house! pic.twitter.com/6LgW7ClAEY

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









