
MS Dhoni-Hardik Pandya: ‘काला चश्मा’ पर धोनी-हार्दिक का जबरदस्त डांस, बादशाह ने गाया रैप, Video
AajTak
न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज जीतकर लौटे हार्दिक पंड्या इन दिनों मस्ती के मूड में हैं. दुबई में पूर्व कप्तान एमएस धोनी के साथ उनका डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग-2023 की तैयारियों में जुटे हैं. यह एमएस धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है, लेकिन इस बीच धोनी की मस्ती जारी है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के साथ डांस करते नज़र आ रहे हैं. महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पंड्या का यह वीडियो दुबई का बताया जा रहा है, जो एक बर्थडे पार्टी का है. यहां बॉलीवुड रैपर बादशाह अपने फेमस गाने ‘काला चश्मा’ पर रैप करते नज़र आ रहे हैं, जिनके साथ महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या और ईशान किशन समेत अन्य कई लोग थिरक रहे हैं.
Ms Dhoni with Hardik Pandya are enjoying birthday party in Dubai ft. Badshah 🎉🎈❤️#MSDhoni #HardikPandya #Badshah pic.twitter.com/ak8oB8j5Xr
आपको बता दें कि हार्दिक पंड्या हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में कप्तानी करके लौट रहे हैं, वहां उनकी अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से सीरीज अपने नाम की थी. हार्दिक अभी वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं और दुबई में छुट्टियां मना रहे हैं.
Mahi & hardik seen dancing at a party with their close friends, last night in dubai 🕺🔥#MSDhoni pic.twitter.com/PB5pGPSZsJ
सोशल मीडिया पर इस पार्टी के कई वीडियो वायरल हुए हैं, जिसमें एमएस धोनी, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या समेत अन्य प्लेयर्स डांस कर रहे हैं. फैन्स ने पूर्व कप्तान एमएस धोनी का यह अंदाज़ पहली बार ही देखा है. इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके एमएस धोनी अब फैन्स को आईपीएल 2023 में दिखाई देंगे. दिसंबर में आईपीएल 2023 को लेकर ऑक्शन होना है, जबकि मार्च-अप्रैल में आईपीएल हो सकता है. इस बात का कयास लगाया जा रहा है कि बतौर प्लेयर यह महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी आईपीएल हो सकता है. धोनी पहले ही कह चुके हैं कि वह आखिरी टी-20 मैच चेन्नई में ही खेलेंगे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









