
MS Dhoni Daughter Ziva: कपड़े पर उकेरी धोनी-जीवा की इमोशनल तस्वीर, खुद खरीदने पहुंच गए माही
AajTak
तमिलनाडु के ईरोड में हैंडलुम स्टाल चलाने वाले एक कारीगर ने कपड़े पर महेंद्र सिंह धोनी और उनकी बेटी जीवा की तस्वीर बनाई. माही खुद ही इस सुंदर हैंडलुम को खरीदने पहुंच गए...
तमिलनाडु के ईरोड शहर में एक हैंडलुम कारीगर ने अपनी कारीगरी से पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी समेत सभी की दिल जीत लिया है. इस कारीगर ने धोनी और उनकी बेटी जीवा की एक इमोशनल तस्वीर को कपड़े पर उकेर दिया था.
यह तस्वीर इतनी सुंदर है कि धोनी खुद ही इसे खरीदने के लिए दुकान पर पहुंच गए. माही ने इस तस्वीर वाले कपड़े के साथ फोटो भी खिंचवाई, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. यह फोटोज सबसे पहले रेल्वे एंड टेक्सटाइल मिनिस्टर दर्शना जरदोश (Darshana Jardosh) ने शेयर कीं.
धोनी ने खुद ही पहुंचकर तस्वीर प्राप्त की
मिनिस्टर ने अपनी पोस्ट में लिखा- मिस्टर अप्पुसामी, यह एक बुनकर हैं, जो ईरोड में हैंडलुम की स्टाल चलाते हैं. वह क्रिकेट के बड़े फैन हैं. उन्होंने कपड़े पर आर्टवर्क करते हुए महेंद्र सिंह धोनी और उनकी बेटी की साथ में तस्वीर बनाई है. धोनी को जब ये बात पता चली, तो खुद ही स्टाल पर पहुंचे और तस्वीर प्राप्त की.
धोनी एक फोटो में उस कपड़े को दोनों हाथों से पकड़े दिखाई दे रहे हैं, जिस पर यह तस्वीर बनी हुई है. इस तस्वीर को सफेद कपड़े पर नीले रंग से बनाया गया. कपड़े पर तस्वीर के साइड में फ्रेम के अंदर 'थाला' भी लिखा हुआ है.
Mr. Appusamy, a weaver from Chennimalai community, Erode, was running #OneStationOneProduct Handloom stall at Erode. An ardent cricket fan, he designed a cloth artwork with MS Dhoni and his daughter. As the news reached Dhoni, he personally received the artpiece.@msdhoni pic.twitter.com/S9SgP0dSdU

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









