
MS Dhoni and Saif Ali Khan: क्रिकेट और बॉलीवुड के दो नवाब एक साथ, मैदान के बाहर महेंद्र सिंह धोनी और सैफ अली खान का दिखा जलवा
AajTak
लंदन के ओवल में खेले गए वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 10 विकेट से हराया. मैच देखने के लिए धोनी, सैफ अली खान और करीना कपूर भी पहुंचे...
MS Dhoni and Saif Ali Khan: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच मंगलवार (12 जुलाई) को लंदन के ओवल में वनडे मैच खेला गया. मैदान के अंदर भारतीय खिलाड़ी छाए रहे और उन्होंने इंग्लैंड को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी. इसी के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम ने 1-0 की बढ़त बना ली.
वहीं, मैदान के बाहर स्टैंड में क्रिकेट और बॉलीवुड के दो नवाबों ने जलवा बिखेरे रखा. इनमें पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और दूसरे बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान हैं. यह दोनों ही अपने परिवार के साथ लंदन पहुंचे और मैच देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद रहे.
धोनी और सैफ के साथ गॉर्डन की फोटो वायरल
Latest click of MS Dhoni with Former West Indies cricketer Gordon Greenidge and Saif Ali khan.😇♥️#MSDhoni pic.twitter.com/xqKGld522u
करीना ने बताया- पहली बार मैच देखने पहुंचे तैमूर
धोनी और सैफ अली खान की साथ में फोटो भी सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई हैं. इस फोटो में वेस्टइंडीज के अपने जमाने के स्टार ओपनर गॉर्डन ग्रिनिज भी साथ नजर आए. 71 साल के गॉर्डन भी इस मैच को देखने के लिए पहुंचे थे. उनके शामिल होने से फोटो भी एपिक हो गई है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









