
MS Dhoni: 'सम्मान की डिमांड नहीं कर सकते...,' IPL के बाद चर्चा में महेंद्र सिंह धोनी का यह बयान, VIDEO
AajTak
चेन्नई सुपर किंग्स का सफर आईपीएल 2024 से खत्म हो चुका है. लेकिन टूर्नामेंट खत्म होने के बाद धोनी का एक बयान चर्चा में है, जहां वह सम्मान और आदेश पर अपना नजरिया बताते हुए नजर आए.
महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आईपीएल- 2024 से बाहर हो चुकी है, टूर्नामेंट में टीम का सफर खत्म होने के बाद थाला का एक बयान चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने कहा कि सम्मान को हमेशा कमाया जाता है.
धोनी ने 'दुबई आई 103.8 यूट्यूब चैनल; की ओर से पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, 'आप उतार-चढ़ाव के दौरान उदाहरण बनकर नेतृत्व करते हैं, क्योंकि जब आप सफल होते हैं तो यह कहना बहुत आसान होता है कि हम यही करते हैं. लेकिन जब समय कठिन होता है तो यह सही मायनों में वास्तविक समय होता है और आप उन क्षणों में भी वैसे ही रहते हैं तो उस समय आप सम्मान अर्जित करते हैं.'
धोनी ने आगे कहा, 'महत्वपूर्ण बात यह है कि आपको उन लोगों का सम्मान अर्जित करने की जरूरत है, जिनका आप नेतृत्व कर रहे हैं. आप सम्मान की डिमांड नहीं कर सकते या इसके लिए आदेश नहीं दे सकते, इसे अर्जित करना होता है. अगर मैं किसी कुर्सी पर बैठा हूं तो मुझे वो आदर हासिल करना होगा.'
इंडियन प्रीमियर लीग में शनिवार (18 मई) को हुए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं खत्म हो गईं. इस मैच में धोनी ने 192.31 की स्ट्राइक रेट से 25 रन बनाए.
चेन्नई की इस हार के बाद फैन्स इस बात का इंतजार कर रहे थे कि धोनी अपने आईपीएल भविष्य पर क्या फैसला करेंगे. हालांकि धोनी ने इस पर चुप्पी साध रखी है. पांच आईपीएल खिताबों के साथ, धोनी और मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा लीग इतिहास में सबसे सफल कप्तानी रिकॉर्ड के मामले में बराबरी पर हैं. धोनी ने आईपीएल 2024 सीजन से पहले ऋतुराज गायकवाड़ को टीम की कप्तानी सौंपी थी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









