
MS Dhoni: 'लोग खिलाड़ियों को नहीं...', एमएस धोनी को लेकर कीवी क्रिकेटर का दिलचस्प बयान
AajTak
न्यूजीलैंड के खिलाफ रांची में हुए टी20 मुकाबले के दौरान एमएस धोनी भी टीम इंडिया को चीयर करने के लिए स्टेडियम पहुंचे थे. एमएस धोनी के मैच देखने को लेकर न्यूजीलैंड के क्रिकेटर जिमी नीशम ने दिलचस्प प्रतिक्रिया दी. नीशम ने कहा कि फैन्स मैच देखने के बजाय धोनी को देखने स्टेडियम आए थे.
भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में 21 रनों से हार का सामना करना पड़ा. रांची के जेएससीए स्टेडियम में वह इस मुकाबले में टीम इंडिया को चीयर करने पूर्व कप्तान एमएस धोनी अपनी वाइफ साक्षी के साथ स्टेडियम पहु्ंचे थे. एमएस धोनी को देखकर मैदान पर मौजूद फैन्स भी काफी उत्साहित थे.
एमएस धोनी को कई बार बिग स्क्रीन पर दिखाया गया, जो फैन्स के लिए खास लम्हा था. धोनी ने भी हाथ हिलाकर फैन्स का अभिवादन किया. रांची के मैदान पर एमएस धोनी के मैच देखने को लेकर न्यूजीलैंड के क्रिकेटर जिमी नीशम ने दिलचस्प प्रतिक्रिया दी. जिमी नीशम ने कहा कि फैन्स खिलाड़ियों की बल्लेबाजी या गेंदबाजी देखने नहीं आए थे. बल्कि वे एमएस धोनी को देखने आए थे.
क्लिक करें- 'वर्ल्ड कप में कमाल नहीं कर पाए रोहित...', कप्तानी पर दिनेश कार्तिक का बड़ा बयान
जिमी नीशम ने स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम में कहा, 'यह वास्तव में एक बहुत अच्छा अहसास है. आप को एक तरह की फीलिंग आती है, आप रडार के अंदर हैं. वास्तव में कोई भी आपकी बल्लेबाजी या गेंदबाजी देखने के लिए नहीं है. हर कोई किसी और को (धोनी) देखने के लिए यहां आया है. ईमानदारी से कहूं तो मैंने हमेशा इसका आनंद लिया. भारत जानता है कि दबाव किसी और पर होगा.'
नीशम ने ठुकरा दिया था सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट
जिमी नीशम ने पिछले साल सितंबर में न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (NZC) की ओर से प्रस्तावित सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को ठुकरा दिया था. नीशाम ने टी20 लीग्स में खेलने की खातिर ये फैसला किया था. इसी के चलते न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने नीशम को भारत दौरे के लिए टीम में जगह नहीं दी है. नीशम के अलावा ट्रेंट बोल्ट और मार्टिन गुप्टिल जैसे स्टार खिलाड़ी भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट ठुकराकर विदेशी टी20 लीगों में खेल रहे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









