
MS Dhoni: धोनी मेंटर, फाफ कप्तान...! अफ्रीकी लीग में ऐसी हो सकती है CSK की टीम
AajTak
साउथ अफ्रीका में शुरू होने जा रही टी-20 लीग में चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी की भी एक टीम है. जोहानिसबर्ग टीम के लिए सीएसके के कई चेहरे अपना योगदान दे सकते हैं. इनमें महेंद्र सिंह धोनी के टीम के मेंटर बनने की खबर है, जबकि फाफ डु प्लेसिस कप्तान की भूमिका में नज़र आ सकते हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग का प्रसार होना शुरू हो गया है, साउथ अफ्रीका में शुरू होने जा रही एक नई टी-20 लीग में इसका असर दिख रहा है. यहां आईपीएल से जुड़ी फ्रेंचाइज़ी ने अपनी नई टीमें बनाई हैं. मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स समेत कुल 6 टीमें इस लिस्ट में हैं.
इस लीग में आईपीएल के बड़े सितारे भी देखने को मिल सकते हैं. जानकारी के मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइज जोहानिसबर्ग में कई जाने-पहचाने चेहरे देखने को मिल सकते हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक दशक तक खेलने वाले फाफ डु प्लेसिस जोहानिसबर्ग किंग्स के कप्तान बन सकते हैं. इतना ही नहीं मोईन अली को भी इस टीम के साथ जोड़ने की तैयारी है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अभी साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड द्वारा नियमों को फाइनल किया जाना है, जिसके बाद चीज़ें साफ होंगी कि खिलाड़ी किस तरह टीमों से जुड़ सकते हैं.
माना ये भी जा रहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जोहानिसबर्ग टीम के लिए मेंटरशिप कर सकते हैं. अगर बीसीसीआई द्वारा ऐसा करने की इजाजत दी जाती है तो धोनी टीम के साथ जुड़ेंगे. एमएस धोनी अभी सिर्फ आईपीएल खेल रहे हैं और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं. आईपीएल 2023 एमएस धोनी का आखिरी टूर्नामेंट भी हो सकता है. एमएस धोनी पहले टी-20 वर्ल्डकप 2021 में टीम इंडिया के लिए मेंटरशिप कर चुके हैं.
यानी साउथ अफ्रीका की इस लीग में चेन्नई सुपर किंग्स अपने बड़े चेहरों के साथ नई टीम को मैदान में उतारेगी. जहां फाफ डु प्लेसिस टीम के कप्तान हो सकते हैं, मोइन अली टीम के खिलाड़ी. महेंद्र सिंह धोनी मेंटर और स्टेफिन फ्लेमिंग ही कोच की भूमिका निभा सकते हैं.
साउथ अफ्रीका लीग की फ्रेंचाइजी और उनके मालिक फ्रेंचाइजी मालिक न्यूलैंड्स, केपटाउन- रिलायंस इंडस्ट्री लिमिटेड (मुंबई इंडियंस) किंग्समीड, डरबन- आरपीएसजी स्पोर्ट्स लिमिटेड (लखनऊ सुपर जॉयंट्स) सेंट जॉर्ज पार्क, पोर्ट एलिजाबेथ- सन टीवी नेटवर्क लिमिटेड (सनराइजर्स हैदराबाद) वंडर्स, जोहानेसबर्ग- चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड बोलैंड पार्क, पार्ल- रॉयल्स स्पोर्ट्स ग्रुप (राजस्थान रॉयल्स) सुपरस्पोर्ट पार्क, प्रिटोरिया- जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स (दिल्ली कैपिटल्स)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









