
MS Dhoni: एमएस धोनी से मिलकर इमोशनल हुई लावण्या, 'कैप्टन कूल' ने पोछे आंसू
AajTak
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मंगलवार को दिव्यांग बच्ची लावण्या पिलानिया से मुलाकात की. लावण्या ने एमएस धोनी को एक खास गिफ्ट भी भेंट किया
एमएस धोनी को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लिए काफी वक्त हो चुके हैं, लेकिन धोनी की लोकप्रियता अब भी बरकार है. हर फैन की ख्वाहिश होती है कि वह धोनी से एकबार जरूर मुलाकात करे. लावण्या पिलानिया ( दिव्यांग बच्ची) भी बचपन से ही महेंद्र सिंह धोनी की फैन रही हैं. लावण्या एमएस धोनी से मिलने की चाहत थी, जिसे पूर्व भारतीय कप्तान ने पूरा कर दिया.
लावण्या से मिलने धोनी खुद उसके पास पहुंच गए. धोनी से मुलाकात की तस्वीरें लावण्या ने अपनी इंस्टाग्राम पर शेयर की है. लावण्या ने लिखा, उनसे मिलने का अहसास कुछ ऐसा है जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती. वह दयालु, मधुर और मृदुभाषी इंसान हैं. जिस तरह से धोनी ने मुझसे मेरे नाम की स्पेलिंग पूछी और उन्होंने मुझसे हाथ हिलाया. जब धोनी ने कहा कि रोना नहीं और उन्होंने मेरे आंसू पोछे तो यह मेरे लिए अति आनंद का पल था.'
लावण्या ने धोनी को भेंट किया स्पेशल गिफ्ट
लावण्या ने एमएस धोनी को उनकी एक स्केच गिफ्ट की. लावण्या ने पोस्ट में लिखा, 'उन्होंने खास तोहफे के लिए मुझे धन्यवाद कहा. उन्होंने कहा कि वह खास गिफ्ट को अपने साथ ले जाएंगे. उन्होंने मुझसे जो शब्द बोले वे मुझे हमेशा याद रहेंगे. उन्होंने मुझे अपना कीमती समय दिया जिसे मैं शब्दों के माध्यम से व्यक्त नहीं कर सकती. जब मैंने उनसे कहा कि 'आप बहुत अच्छे हो' तो उनकी प्रतिक्रिया अनमोल थी. 31 मई 2022 मेरे लिए हमेशा खास रहेगा.'
अगले सीजन भी खेलेंगे धोनी
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान एमएस धोनी का शुमार आईपीएल के सफलतम खिलाड़ियों में होता है. धोनी की कप्तानी में सीएसके ने चार आईपीएल खिताब जीते हैं. धोनी ने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी, लेकिन उन्होंने आईपीएल में सीएसके के लिए खेलना जारी रखा. यहां तक कि उन्होंने रवींद्र जडेजा के आईपीएल 2022 में कप्तानी छोड़ने के बाद टिम के हितों को ध्यान में रखते हुए नेतृत्व करना स्वीकार किया. धोनी आईपीएल 2023 में भी सीएसके की कप्तानी करेंगे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









