
MS Dhoni: एमएस धोनी ने लाइव आकर किया बड़ा ऐलान, बता गए वर्ल्डकप जीतने का फॉर्मूला
AajTak
एमएस धोनी के आईपीेएल रिटायरमेंट को लेकर चल रहे अटकलों पर ब्रेक लग गया है. धोनी ने 25 सितंबर (रविवार) को लाइव आकर एक खास घोषणा की. पूर्व भारतीय कप्तान ने ओरियो बिस्किट को भारत में लॉन्च किया. खास बात यह है कि धोनी ने इस लॉन्चिंग को टी20 वर्ल्ड कप 2022 से कनेक्ट करने की कोशिश की.
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 25 सितंबर (रविवार) को एक बड़ा अनाउंसमेंट किया है. दरअसल धोनी ने ओरियो बिस्किट को भारत में लॉन्च किया है. धोनी ने इसका टी20 वर्ल्ड कप 2022 से भी कनेक्शन ढूंढ निकाला. गौरतलब है कि धोनी ने शनिवार को अपने फेसबुक अकाउंट पर एक संदेश पोस्ट कर बताया कि वह 25 सितंबर को दो बजे एक रोमांचक खबर साझा करने के लिए लाइव होंगे.
एमएस धोनी के इस ऐलान की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई थी और फैन्स ने तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए थे. कई फैन्स ने तो धोनी के आईपीएल से भी रिटायरमेंट के कयास लगाने शुरू कर दिए थे. लेकिन अब इस खबर से दुनिया भर के क्रिकेट फैन्स को राहत मिली होगी. फिलहाल एमएस धोनी के आईपीेएल रिटायरमेंट को लेकर चल रहे अटकलों पर फिलहाल ब्रेक लग गया है.
धोनी ने लाइव आकर कही ये बात
एमएस धोनी ने लाइव कहा, ओरियो इस बार हमें कप जिता सकता है. साल 2011 में इंडिया ने वर्ल्ड कप जीता था, उससे पहले Oreo लॉन्च हुआ था. अगर ओरियो फिर से लॉन्च होता है तो इस साल भारत कप जीत.. अब कनेक्शन क्लियर हो गया. चलें ओरियो को फिर से लॉन्च करते हैं. भारत में पहली बार ओरियो को प्रेजेंट करते हैं. मैं 2011 को फिर से वापस लेकर आ रहा हूं. हिस्ट्री बनाने और इसे फिर से दोहराने के लिए आप भी आगे आएं.'
2020 में हुए थे इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
एमएस धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था. धोनी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला 2019 के वनडे वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. 41 साल के एमएस धोनी ने 350 वनडे, 98 टी20 इंटरनेशनल और 90 टेस्ट मैच खेलकर 17266 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 108 अर्धशतक और 16 शतक लगाए.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










