
MS Dhoni: एमएस धोनी को लेकर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान का हैरतअंगेज बयान, बोले- उनका ड्रॉप प्रतिशत...
AajTak
धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया तीन आईसीसी खिताब जीतने में सफल रही थी. धोनी ने 350 वनडे इंटरनेशनल में विकेट के पीछे 444 शिकार किए, जिनमें 321 कैच और 123 स्टंपिंग शामिल हैं. टेस्ट में धोनी दुनिया के पांचवें सबसे सफल विकेटकीपर हैं. वहीं वनडे इंटरनेशनल में वह सर्वाधिक शिकार करने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं.
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का शुमार दुनिया के सबसे महान कप्तानों में किया जाता है. धोनी विकेट के पीछे भी काफी सफल रहे और उनकी चपलता का कोई जवाब नहीं था. लेकिन अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने स्टंप के पीछे धोनी के स्किल के बारे में एक ऐसा दावा किया है जिससे विवाद होना तय है.
धोनी का ड्रॉप प्रतिशत 21: लतीफ
राशिद लतीफ के अनुसार विकेटकीपर के रूप में धोनी के आंकड़े बताते हैं कि उनका ड्रॉप प्रतिशत काफी अधिक है. लतीफ ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर कहा, 'धोनी एक बल्लेबाज-विकेटकीपर थे. जाहिर है धोनी बहुत बड़ा नाम है लेकिन अगर मैं आंकड़ों में जाता हूं, तो उनका ड्रॉप प्रतिशत 21 है, जो बहुत बड़ा है.'
बाउचर-गिलक्रिस्ट को सराहा
अपने खेल के दिनों में पाकिस्तान का नेतृत्व करने वाले लतीफ ने कहा, 'एक विकेटकीपर की सफलता को मापने के आंकड़े बहुत बाद में आए. आप मेरे रिकॉर्ड का उपयोग नहीं कर सकते क्योंकि यह पैमाना 2002 के आसपास अस्तित्व में आया था. हम तब तक खेल चुके थे. एडम गिलक्रिस्ट का प्रतिशत मात्र 11 था, मार्क बाउचर बहुत अच्छे थे. ऑस्ट्रेलिया के टिम पेन ने अच्छी शुरुआत की लेकिन अंत में बहुत सारे कैच छोड़े.'
धोनी का इंटरनेशनल रिकॉर्ड

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









