
Most Sixes Record: जोस बटलर ने तोड़ा महेंद्र सिंह धोनी का ये बड़ा रिकॉर्ड, माही की बादशाहत 17 साल से कायम थी
AajTak
इंग्लैंड ने नीदरलैंड को तीन वनडे की सीरीज में क्लीन स्वीप किया. जोस बटलर ने सीरीज में सबसे ज्यादा 248 रन बनाए. उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया...
इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने वनडे सीरीज में नीदरलैंड को उसी के घर में क्लीन स्वीप किया है. मेहमान इंग्लिश टीम ने तीन वनडे की सीरीज को 3-0 से जीत लिया. इस सीरीज के हीरो कप्तान और विकेटकीपर बैटर जोस बटलर रहे, जिन्होंने सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं.
इसी के साथ बटलर ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक 17 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. दरअसल, यह रिकॉर्ड किसी एक वनडे सीरीज में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा छक्के लगाने का है. बटलर अब धोनी से दो सिक्स आगे निकल गए हैं.
धोनी ने 2005 में श्रीलंका के खिलाफ बनाया था रिकॉर्ड
दरअसल, बटलर ने नीदरलैंड के खिलाफ तीन वनडे की सीरीज में सबसे ज्यादा 248 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने कुल 19 छक्के लगाए हैं. जबकि 17 साल पहले यानी 2005 में धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में कुल 17 छक्के जमाए थे. इस तरह बटलर ने बतौर विकेटकीपर धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
डिविलियर्स भी नहीं तोड़ पाए थे धोनी का रिकॉर्ड
अब जोस बटलर बतौर विकेटकीपर किसी एक वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले प्लेयर बन गए हैं. इस मामले में धोनी की 17 साल तक बादशाहत रही है. इन दोनों के बाद इस मामले में तीसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर एबी डिविलियर्स (16) और चौथे नंबर पर जोस बटलर (14) ही काबिज हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









