
Most Expensive Players of IPL 2024: विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा सब पीछे... IPL में ये टॉप-5 प्लेयर कमाएंगे सबसे ज्यादा पैसे
AajTak
आईपीएल 2024 मिनी नीलामी खत्म होने के बाद से ही फैन्स जानने को आतुर हैं कि आखिर इस बार आईपीएल में टॉप-5 महंगे प्लेयर कौन होने वाले हैं? क्या इस लिस्ट में कोई भारतीय है? विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा की सैलरी क्या होने वाली है? आइए जानते हैं इन्हीं सब सवालों के जवाब...
Most Expensive Players of IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के लिए मिनी ऑक्शन मंगलवार (19 दिसंबर) को दुबई में हुआ. अब टूर्नामेंट की तैयारियां शुरू हो गई हैं. आईपीएल का अगला सीजन मार्च और मई के बीच खेला जा सकता है.
मगर आईपीएल नीलामी खत्म होने के बाद से ही फैन्स जानने को आतुर हैं कि आखिर इस बार आईपीएल में टॉप-5 महंगे प्लेयर कौन होने वाले हैं? क्या इस लिस्ट में कोई भारतीय है? विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा की सैलरी क्या होने वाली है?
टॉप-2 महंगे खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई टीम से
इसके जवाब में बता दें कि इस बार नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने तूफान मचाते हुए IPL इतिहास के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. स्टार्क आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं. उन्हें बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की मालिकाना हक वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) टीम ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा.
ऐसे में यह तो साफ हो गया है कि इस बार स्टार्क ही सबसे महंगे प्लेयर रहने वाले हैं. जबकि दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस होंगे. उन्हें इस बार नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा.
तीसरे नंबर पर इंग्लिश ऑलराउंडर कुरेन

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








