
Most Consecutive T20I: स्पेन ने फुटबॉल के बाद क्रिकेट में भी मचाई धूम, अब तक कोई नहीं कर सका ऐसा
AajTak
स्पेन ने अपने 14वें मैच में ग्रीस को करारी शिकस्त दी. यह मुकाबला यूरोप टी20 वर्ल्ड कप सब रीजनल क्वालीफायर सी के तहत खेला गया था. इस मैच में स्पेन और ग्रीस की टीमें आमने-सामने थीं, जिसमें स्पेन ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया. स्पेन पुरुष टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार 14 मैच जीतने वाली पहली टीम बन गई है.
Spain Cricket Team, Most Consecutive T20I: स्पेन की क्रिकेट टीम ने फुटबॉल के बाद अब क्रिकेट में भी धूम मचा दी है. इस टीम ने टी20 क्रिकेट में एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जो अब तक कोई भी टीम नहीं कर सकी है. इस मामले में स्पेन ने मलेशियाई टीम का रिकॉर्ड ध्वस्त किया है.
दरअसल, स्पेन पुरुष टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार 14 मैच जीतने वाली पहली टीम बन गई है. इससे पहले सिर्फ मलेशियाई टीम ही लगातार 13 मैच जीत सकी थी, जिसका रिकॉर्ड अब टूट गया है. फुटबॉल में भी स्पेन काफी आगे है.
स्पेन ने लगातार 14 मैचों में इन टीमों को हराया
स्पेन की क्रिकेट टीम ने 25 फरवरी 2023 से अब तक लगातार 14 टी20 मुकाबले जीते हैं. इस टीम को आखिरी बार इटली ने शिकस्त दी थी. इसके बाद स्पेन ने कोई मैच नहीं गंवाया है. इस दौरान उसने आइल ऑफ मैन, जर्सी, क्रोएशिया, साइप्रस, चेक रिपब्लिक और ग्रीस को हराया है.
स्पेन ने अपने 14वें मैच में ग्रीस को करारी शिकस्त दी. यह मुकाबला यूरोप टी20 वर्ल्ड कप सब रीजनल क्वालीफायर सी के तहत खेला गया था. इस मैच में स्पेन और ग्रीस की टीमें आमने-सामने थीं, जिसमें स्पेन ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया.
भारतीय टीम लगातार 12 टी20 मैच जीत चुकी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









