
Momin Saqib India vs Pakistan: शाहीन हुए बाहर तो भारत के खिलाफ खेलने को तैयार हुआ 'ओ भाई मारो मुझे..' वाला मोमिन, Video
AajTak
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी चोटिल होकर पहले ही एशिया कप से बाहर हो गए हैं. इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 28 अगस्त को होगा. शाहीन की गैरमौजूदगी में पाकिस्तान से खेलने के लिए मोमिन शाकिब तैयार हो रहे हैं. मोमिन 2019 में 'ओ भाई मारो मुझे..' बोलकर फेमस हुए थे...
Momin Saqib India vs Pakistan: एशिया कप 2022 सीजन का आगाज शनिवार (27 अगस्त) को होना है. इसके अगले दिन यानी 28 अगस्त को भारत और पाकिस्तान के बीच टक्कर होनी है. यह मुकाबला दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसका फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
इस बार चोट के कारण पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी एशिया कप से बाहर हो गए हैं. यह पाकिस्तानी टीम के लिए एक बड़ा झटका है. इसको लेकर फैन्स भी चिंतित हैं, मगर इसी बीच 'ओ भाई मारो मुझे..' वाले मोमिन शाकिब ने एक वीडियो शेयर किया है.
मोमिन ने शेयर किया वीडियो
शाहीन की गैरमौजूदगी में मोमिन पाकिस्तान टीम से खेलने की तैयारी में जुट गए हैं. इसको लेकर उन्होंने एक ही पैड पहनकर बैटिंग प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है. मोमिन ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह कहते दिख रहे हैं कि अगर पाकिस्तानी टीम को जरूरत पड़ेगी, तो वह खेलने के लिए तैयार हैं. साथ ही वो एक नहीं, बल्की तीन-तीन शतक लगाएंगे. यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
'तीन-तीन सेंचुरियां कर दूंगा'
वीडियो में मोमिन बैटिंग प्रैक्टिस करते दिखते हैं. तभी एक दूसरा व्यक्ति आकर पूछता है कि मोमिन भाई क्या कर रहे हो? इस पर मोमिन कहते हैं, 'तैयारी कर रहा हूं तैयारी, चोट की वजह से शाहीन आफरीदी एशिया कप नहीं खेल रहा है, तो किसी को तो सोचना पड़ेगा ना. अगर टीम को मेरी जरूरत पड़ी तो मैं खुद मैदान में जाकर एक नहीं, दो नहीं, तीन-तीन सेंचुरियां कर दूंगा.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









