
Momin Saqib Ind Vs Pak: पहले मुंह छिपाकर रोए, जीत के बाद किया डांस...मोमिन शाकिब के वीडियो वायरल
AajTak
टीम इंडिया को पाकिस्तान के सामने पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा. पाकिस्तान के फेमस फैन मोमिन शाकिब ने इस मैच के दौरान कई वीडियो पोस्ट किए, जो वायरल हुए. एक वीडियो में वह मुंह छिपाकर रोते हुए नज़र आए, जबकि मैच जीतने के बाद जमकर डांस भी किया.
एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान के हाथों टीम इंडिया की हार हुई. 4 सितंबर को हुए इस मैच को भारत ने पांच विकेट से गंवा दिया, इसके बाद पाकिस्तानी फैन्स ने काफी जश्न मनाया. इन्हीं में सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर और पाकिस्तानी फैन मोमिन शाकिब भी शामिल हैं, जो अपने अलग अंदाज़ के लिए मशहूर हैं. रविवार को हुए मैच के दौरान और बाद में मोमिन शाकिब ने इंस्टाग्राम पर कई वीडियोज़ पोस्ट किए. जब पाकिस्तान ने आखिरी ओवर में जाकर मैच जीता, तब मोमिन शाकिब जमकर डांस करते हुए नज़र आए. खुशी में मोमिन शाकिब नाचते हुए रोने भी लगे, उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ.
इससे पहले जब पाकिस्तान की टीम मैच में दबाव में थी, तब मोमिन शाकिब का रो-रोककर बुरा हाल भी हुआ था. तब वह एक वीडियो में कह रहे थे कि भाई, अभी जो हाल है वह बिल्कुल भी देखा नहीं जा रहा है. लेकिन मैच अंत तक पहुंचते हुए मोमिन शाकिब का जोश फिर वापस आया और वह फैन्स के साथ बाहर डांस करते नज़र आए.
बता दें कि 28 अगस्त को जब भारत-पाकिस्तान का मैच हुआ था, तब भी मोमिन शाकिब के कई वीडियो वायरल हुए थे. तब मोमिन शाकिब का रो-रोकर बुरा हाल हुआ था, जिसके वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचाई थी. मोमिन शाकिब सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं, उनका ‘ओ भाई मारो मुझे..’ वाले वीडियो ने ही उन्हें स्टार बनाया था.भारत-पाकिस्तान मैच का सार... भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को एक बार फिर रोमांचक मुकाबला हुआ. भारत ने इस मैच में पहले बैटिंग की, जिसमें 181 रन बनाए थे. भारत की ओर से पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 60 रन बनाए, जबकि रोहित शर्मा-केएल राहुल ने 28-28 रनों की तूफानी पारी खेली थी. हालांकि, इस बार भारत का मिडिल ऑर्डर फेल हुआ था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









