
Mohammed Shami World Cup 2023: एक चोट ने बदल दिया पूरा 'शमी-करण', अगर वर्ल्ड कप में बगैर खेले लौट जाता अमरोहा एक्सप्रेस तो...
AajTak
भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में एंट्री कर ली है. टीम ने अब तक सभी 10 मुकाबले जीते हैं. सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराया है, जिसके हीरो तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी रहे हैं, जिन्होंने 7 विकेट लेकर कीवी टीम को समेटा था. शमी को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. मगर यहां बता दें कि एक समय शमी की वर्ल्ड कप प्लेइंग-11 में जगह बनना मुश्किल हो रहा था.
Mohammed Shami chance in World Cup 2023: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में एंट्री कर ली है. टीम ने अब तक कोई भी नहीं हारा है. उसने सभी 10 मुकाबले जीते हैं. सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराया है, जिसके हीरो तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी रहे हैं.
अमरोहा एक्सप्रेस शमी को शुरुआती को शुरुआती 4 मैचों में जगह नहीं मिली थी. मगर हार्दिक पंड्या की चोट ने उनके लिए रास्ता बनाया. इसके बाद शार्दुल ठाकुर को भी बाहर किया गया. तब शमी और सूर्यकुमार यादव की एंट्री हुई.
शमी ने 6 मैचों में झटके सबसे ज्यादा 23 विकेट
शमी ने इसके बाद 6 मैचों में 23 विकेट झटक लिए. वो अभी हाइएस्ट विकेट टेकर बॉलर भी हैं. यानी की एक चोट ने शमी का पूरा समीकरण ही बदल दिया. मान लीजिए यदि पंड्या को चोट नहीं लगती और शमी को मैच कोई मैच खेलने को नहीं मिलता, तो भारतीय टीम को काफी मुश्किलें हो सकती थीं.
शमी जैसे ही अपने रनअप को पूरा करते हैं तभी विराट कोहली ने वानखेड़े स्टेडियम में दर्शकों से उनका हौसला बढ़ाने का इशारा किया. जिन्होंने खुशी से कहना मानते हुए जोर से ‘शमी, शमी’ चिल्लाना शुरू कर दिया. इससे विश्व कप में शमी के कद को साफ देखा जा सकता है, वह इस टूर्नामेंट में गेंदबाजी में भारत के सुपरस्टार हैं. वह बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले सुपरस्टार बल्लेबाज कोहली की बराबरी पर हैं.
3 बार 5 या इससे अधिक विकेट चटका चुके

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









