
Mohammed Shami, T20 World Cup 2024: साउथ अफ्रीकी सीरीज से पहले मोहम्मद शमी को याद कर रहे रोहित शर्मा, बोले- टीम को होगा नुकसान
AajTak
भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों साउथ अफ्रीका दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है. पहला टेस्ट मुकाबला 26 दिसंबर से सेंचुरियन में खेला जाएगा. मगर इससे पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को याद किया...
Mohammed Shami, T20 World Cup 2024: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों साउथ अफ्रीका दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है. पहला टेस्ट मुकाबला 26 दिसंबर से सेंचुरियन में खेला जाएगा. इस सीरीज में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी नहीं खेलेंगे. ऐसे में टीम को उनकी कमी जरूर खलेगी.
इस बात को भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने भी माना है. उन्होंने सेंचुरियन टेस्ट मुकाबले से ठीक पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बड़ा बयान दिया है. रोहित ने कहा कि शमी के नहीं होने से सीरीज में टीम को भारी नुकसान होगा.
भारतीय टीम को खलेगी शमी की कमी
बता दें कि 33 साल के मोहम्मद शमी ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में धमाकेदार प्रदर्शन किया था. शमी ने इस टूर्नामेंट में 7 मैच खेले थे, जिसमें सबसे ज्यादा 24 विकेट झटके थे. मगर टूर्नामेंट के बाद शमी को चोटिल हो गए थे. इसी के कारण अब वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से भी बाहर हो गए हैं.
वर्ल्ड कप में हीरो रहे मोहम्मद शमी टखने की चोट से जूझ रहे हैं. रोहित ने इस तेज गेंदबाज की कमी को टीम के लिए नुकसानदायक बताया. कप्तान रोहित ने कहा, 'शमी ने हमारे लिए इतने सालों तक जो किया है, उसे देखते हुए उनकी काफी कमी खलेगी. किसी को तो उनकी जगह खिलाना होगा, लेकिन यह आसान नहीं होगा.'
टी20 वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं रोहित शर्मा?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









