
Mohammed Shami T20 World Cup: चीते सी रफ्तार, स्विंग के मास्टर... वर्ल्ड कप का पूरा गेम बदल सकते हैं मोहम्मद शमी
AajTak
कोरोना को हराने के बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले अपनी ताकत को दिखाया है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में सिर्फ एक ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 4 रन देकर तीन विकेट लिए और भारतीय टीम को मैच जिताया...
Mohammed Shami T20 World Cup 2022: चोटिल तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में मोहम्मद शमी के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी आ गई है. चयनकर्ताओं ने शमी को टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया स्क्वॉड में जगह दी है. चीते सी रफ्तार के बूते वह किसी भी बल्लेबाज को परेशान कर सकते हैं. शमी किसी भी धाकड़ बल्लेबाज को अपने 'स्विंग जाल' में फंसा सकते हैं. वह गेम को बदलने की ताकत रखते हैं. इसकी बानगी वॉर्म-अप मैच के दौरान देखने को मिली, जब उन्होंने एक ही ओवर में कंगारुओं से जीत छीन ली.
वॉर्म-अप मैच में ऑस्ट्रेलिया को किया पस्त
शमी को पहले वॉर्म-अप मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौका दिया गया. इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें सिर्फ एक ओवर दिया था. यह मैच का आखिरी ओवर था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 11 रनों की जरूरत थी और उनके पास 4 विकेट बाकी थे.
आखिरी ओवर लेकर आए शमी ने शुरुआती दो गेंदों में 4 रन दिए, मगर आखिरी 4 बॉल पर 4 विकेट निकालकर पूरी बाजी ही पलट दी. इस दौरान एक रनआउट भी हुआ. जबकि तीन बल्लेबाजों को शमी ने शिकार किया. बड़ी बात है कि आखिरी दो बॉल पर शमी ने दो बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड किया. इस तरह वॉर्म-अप मैच में शमी ने एक ओवर में 4 रन देकर 3 अहम विकेट निकाले और टीम को जीत दिलाई.
India Win The Warm-Up Game Against Australia! Mohammad Shami bowled 1 over! 4 wickets in 4 balls (1 run out)! 2,2,W,W,W,W Champion bowler!! #indvaus Thats why experience matters a lot#MohammadShami 🔥🔥#Cricket #INDvAUS #AUSvIND #T20WorldCup #MoahmmedShami #ViratKohli pic.twitter.com/MBxIhs1Nlo
भारत को पहला मैच पाकिस्तान से खेलना है

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









