
Mohammed Shami T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया रवाना हुए मोहम्मद शमी, टी20 वर्ल्ड कप में ले सकते हैं जसप्रीत बुमराह की जगह
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2022 का आगाज 16 अक्टूबर होना है और 13 नवंबर को फाइनल खेला जाएगा. टीम इंडिया को अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को खेलना है. मोहम्मद शमी समेत तीन खिलाड़ी गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया पहुंचकर टीम से जुड़ेंगे. इनमें से एक प्लेयर को जसप्रीत बुमराह की जगह रिप्लेस किया जाएगा...
Mohammed Shami T20 World Cup 2022: क्रिकेट फैन्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भर दी है और वह जल्द ही टीम इंडिया से जुड़ जाएंगे. शमी को टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए चोटिल जसप्रीत बुमराह की जगह रिप्लेस किया जा सकता है.
बता दें कि टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच 23 अक्टूबर को खेलना है. यह मुकाबला दीपावली से ठीक एक दिन पहले पाकिस्तान के खिलाफ होना है. यह मैच मेलबर्न में खेला जाएगा. इस मैच से पहले भारतीय टीम को दो ऑफिशियल वॉर्मअप मैच भी खेलना है.
शमी ने फ्लाइट के अपने कुछ फोटो शेयर किए
ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरने की जानकारी खुद शमी ने दी है. उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं. इनमें शमी प्लेन में बैठे नजर आ रहे हैं. शमी ने कैप्शन में लिखा, 'अब टी20 वर्ल्ड कप के लिए उड़ान भरने का समय.' इस पर पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान, मुनाफ पटेल, मोहम्मद कैफ समेत कई दिग्गजों ने कमेंट्स करते हुए शमी को शुभकामनाएं भी दी हैं.
शमी, सिराज और शार्दुल टीम इंडिया से जुड़ेंगे
दरअसल, शमी के साथ शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज को भी आज (13 अक्टूबर) ही ऑस्ट्रेलिया पहुंचना है. तीनों टीम इंडिया से जुड़ेंगे. यह तीनों जब ऑस्ट्रेलिया पहुंच जाएंगे, उसके बाद ही इनमें से किसी एक को बुमराह के रिप्लेसमेंट के तौर पर घोषित किया जा सकेगा. हालांकि इस रेस में शमी सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








