
Mohammed Shami on PM Narendra Modi: ड्रेसिंग रूम में पीएम नरेंद्र मोदी ने आकर क्या किया कि मोहम्मद शमी बोले- ‘बहुत जरूरी था वो’
AajTak
वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार झेलनी पड़ी थी. टूर्नामेंट में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी सबसे ज्यादा 34 विकेट लिए थे. इस हार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया से ड्रेसिंग रूम में मुलाकात की. इस पर अब शमी ने आजतक एजेंडा प्रोग्राम में बड़ा बयान दिया है....
Mohammed Shami on PM Narendra Modi: भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने इसी साल भारत की मेजबानी में हुए वनडे वर्ल्ड कप 2023 में धमाकेदार प्रदर्शन किया था. शमी शुरुआती 4 मैचों में नहीं खेल पाए थे. इसके बाद उन्हें मौका मिला तो उन्होंने कहर बरपा दिया. शमी ने टूर्नामेंट में 7 मैच खेले थे, जिसमें 5.26 की औसत से सबसे ज्यादा 34 विकेट लिए थे.
भारतीय टीम लीग स्टेज के सभी 10 मुकाबले जीतकर विजयरथ के साथ फाइनल में पहुंची थी, लेकिन एक खराब दिन ने पूरा मामला चौपट कर दिया. खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार झेलनी पड़ी थी. इस हार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया से ड्रेसिंग रूम में मुलाकात की.
पीएम ने थपथपाई थी शमी की पीठ
इस दौरान पीएम मोदी ने खिलाड़ियों से बात की और उनका हौसला बढ़ाया. टीम इंडिया के खिलाड़ी हार के बाद ड्रेसिंग रूम में बेहद निराश दिख रहे थे. इस दौरान पीएम ने शमी से कहा था- इस बार बहुत अच्छा किया है. यह कहते ही उन्होंने शमी को गले लगा लिया और पीठ भी थपथपाई थी.
पीएम से मुलाकात पर शमी ने क्या कहा?
अब पीएम से इसी मुलाकात पर शमी ने बड़ा बयान दिया है. दरअसल, मोहम्मद शमी बुधवार (13 दिसंबर) को आजतक एजेंडा प्रोग्राम में भी शामिल हुए. इस दौरान शमी ने पीएम से उस मुलाकात पर बात करते हुए कहा, 'मैं उनको एक जोर की आवाज में थैंक्स भी नहीं बोल पाया. पता था कि हम टूटे हुए हैं. दो महीने की मेहनत, हमने शानदार खेला, लेकिन एक दिन के खराब खेल ने सब बिगाड़ दिया.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









