
Mohammed Shami: टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत के लिए अच्छी खबर, मोहम्मद शमी ने पास किया फिटनेस टेस्ट
AajTak
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपना फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है. बीसीसीआई को टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट का भी ऐलान करना है. इस बात की पूरी संभावना है कि मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी में से ही किसी एक को 15 सदस्यीय भारतीय टीम में शामिल किया जाएगा.
टी20 विश्व कप के शुरू होने में एक हफ्ते से भी कम का समय बचा हुआ है. उससे पहले भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर सामने आई है. इनसाइडस्पोर्ट की रिपोर्ट के अनुसार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में अपना फिटनेस टेस्ट सफलतापूर्वक पास कर लिया है. इसका मतलब यह है कि वह श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई और मोहम्मद सिराज के साथ ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे, जो सभी साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा थे.
चयन समिति के एक सदस्य ने इनसाइडस्पोर्ट को बताया, 'शमी फिट हैं और ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए ठीक हैं. उनके कुछ अच्छे सत्र हुए हैं. उनके पास मैच प्रैक्टिस की कमी है और हमें उन्हें 100% पर लाने के लिए दो अभ्यास मैचों पर भरोसा करना होगा. यह बड़ी चुनौती है लेकिन वह एक अनुभवी गेंदबाज है और जानते हैं कि क्या जरूरत है. दीपक अभी भी फिट नहीं हैं. इसलिए, हम अभी उनके शामिल होने पर कोई फैसला नहीं कर सकते हैं. फिजियो एक या दो दिन में फैसला करेंगे.'
कोविड-19 का शिकार हुए थे शमी
32 साल के मोहम्मद शमी को पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए स्क्वॉड का हिस्सा थे. लेकिन कोविड-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण के बाद उन्हें बाहर होना पड़ा था. कोविड-19 से पूरी तरह उबर नहीं पाने के चलते वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज का भी वह हिस्सा नहीं बन पाए. आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटन्स की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले शमी ने पिछले साल हुए विश्व कप के बाद भारत के लिए एक भी टी20 मैच नहीं खेला है. आईपीएल 2022 में शमी ने 16 मैचों में 24.40 की औसत से 20 विकेट अपने नाम किए थे.
मोहमम्द शमी का शत-प्रतिशत फिटनेस हासिल करना वास्तव में भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर है क्योंकि तेज गेंदबाज दीपक चाहर चोट के चलते साउथ अफ्रीका खिलाफ हुई वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए थे.. दीपक चाहर ने पीठ में तकलीफ की शिकायत की थी जिसके बाद उन्हें मेडिकल टीम की निगरानी के लिए बेंगलुरू के एनसीए भेजा गया था.
शमी का ऐसा है इंटरनेशनल रिकॉर्ड

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









