
Mohammed Shami: गर्व से कहता हूं कि मुस्लिम हूं, जहां इबादत करनी होगी करूंगा, कौन रोकेगाः मोहम्मद शमी
AajTak
वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक मुकाबले में 5 विकेट लेकर जमीन पर झुक गए थे. इस पर पाकिस्तानी लोगों ने सोशल मीडिया पर कहा था कि शमी इंडियन मुस्लिम है, सजदा करना चाहता है, लेकिन एकदम डर गया और इंडिया में घबरा कर ये नहीं कर पाया. इस पर अब शमी ने तगड़ा बयान देकर उनका मुंह बंद किया है...
Mohammed Shami: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कहर मचा दिया था. शमी शुरुआती 4 मैचों में नहीं खेल पाए थे. इसके बाद उन्हें मौका मिला तो उन्होंने टूर्नामेंट के बाकी 7 मुकाबलों में कहर बरपा दिया. इस दौरान शमी ने 5.26 की औसत से सबसे ज्यादा 24 विकेट लिए थे.
इसी दौरान श्रीलंका के खिलाफ एक मुकाबले में शमी काफी छाए रहे थे. उस मैच का एक वीडियो काफी वायरल हुआ, जिसमें शमी 5 विकेट लेने के बाद जमीन पर झुके थे. तब पाकिस्तानी लोगों ने सोशल मीडिया पर कहा था कि शमी इंडियन मुस्लिम है, सजदा करना चाहता है, लेकिन एकदम डर गया और इंडिया में घबरा कर ये नहीं कर पाया.
कोई दिक्कत होती तो भारत में क्यों रहता
इस तरह की बातों के सवाल पर शमी ने कहा कि गर्व से कहता हूं कि मुस्लिम हूं, जहां इबादत करनी होगी करूंगा, कौन रोकेगा. दरअसल, शमी बुधवार (13 दिसंबर) को आजतक एजेंडा प्रोग्राम में भी शामिल हुए. इस दौरान शमी ने इस सवाल के जवाब में पाकिस्तानियों को चुगलखोर तक कह दिया.
शमी ने कहा, 'यार सजदा कोई करना चाहता है तो कौन रोकेगा. मैं करना चाहूंगा तो कर लूंगा ना. मैं मुस्लिम हूं, गर्व से कहता हूं कि मुस्लिम हूं. मैं इंडियन हूं तो गर्व से कहता हूं कि हां मैं इंडियन हूं. इसमें क्या दिक्कत है. अगर मुझे कोई दिक्कत होती तो भाई मुझे यहां इंडिया में रहना ही नहीं चाहिए था. अगर मुझे मेरा सजदा करने के लिए किसी की परमिशन की जरूरत पड़ती तो मैं रहूंगा ही क्यों यहां पर.'
भारत में हर मंच पर सजदा कर सकता हूं

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









