
Mohammad Shami birthday: 32 के हुए मोहम्मद शमी, कई रिकॉर्ड किए अपने नाम, अब टी-20 टीम में जगह को तरसे
AajTak
मोहम्मद शमी ने टी-20 वर्ल्डकप 2021 के बाद भारत के लिए कोई टी-20 मैच नहीं खेला है. आज जब वह अपना जन्मदिन मना रहे हैं, तब फैन्स उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर बधाई दे रहे हैं. 32 साल के मोहम्मद शमी के नाम वनडे और टेस्ट में कई रिकॉर्ड भी हैं, वह मौजूदा वक्त में भारत के लिए सबसे सफल तेज़ गेंदबाज़ों में से एक हैं.
टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी 3 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं. मोहम्मद शमी 32 साल के हो गए हैं और उन्हें इस मौके पर काफी बधाइयां मिल रही हैं. बीसीसीआई से लेकर स्टार प्लेयर्स और फैन्स द्वारा सोशल मीडिया पर मोहम्मद शमी को बधाई दी जा रही है. मोहम्मद शमी अभी एशिया कप का हिस्सा नहीं हैं और भारत की टी-20 टीम से बाहर चल रहे हैं. हालिया प्रदर्शन और भविष्य की रणनीति को देखकर यह माना जा रहा है कि मोहम्मद शमी को टी-20 वर्ल्डकप में भी शामिल नहीं किया जाएगा. हालांकि, कई एक्सपर्ट्स ने मांग की है कि भारत को ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्डकप में मोहम्मद शमी को शामिल करना चाहिए.
1⃣5⃣9⃣ intl. matches, 3⃣8⃣6⃣ intl. wickets 💪 Fastest Indian to 1⃣0⃣0⃣ ODI wickets 🔝 2nd Indian to pick a World Cup hat-trick 👌 Here's wishing #TeamIndia pacer @MdShami11 a very happy birthday. 🎂👏 pic.twitter.com/r0aPmGQqdA
मोहम्मद शमी का करियर और रिकॉर्ड टीम इंडिया के इस फास्ट बॉलर ने अभी तक 60 टेस्ट, 82 वनडे और 17 टी-20 मैच खेले हैं. मोहम्मद शमी के नाम 216 टेस्ट विकेट, 152 वनडे विकेट और 18 टी-20 विकेट हैं. टेस्ट में मोहम्मद शमी की औसत 27 है, जो बढ़िया कही जा सकती है जबकि वनडे में तो वह 25 की औसत से विकेट लेते हैं. आंकड़े बताते हैं कि टी-20 क्रिकेट में भारत के लिए वह इतने सफल नहीं रहे हैं.लगातार तीन वनडे में 4-4 विकेट लेने का रिकॉर्ड • 40/4 बनाम अफगानिस्तान • 16/4 बनाम वेस्टइंडीज़ • 69/5 बनाम इंग्लैंड वनडे में सबसे तेज़ 150 विकेट लेने वाले भारतीय, सिर्फ 80 वनडे मैच में 150 वनडे विकेट पूरे किए. ऐसा करने में विश्व में तीसरे नंबर पर.
Happy birthday @MdShami11 💥 pic.twitter.com/ijNzvcAfsd
टी-20 वर्ल्डकप के बाद टीम से बाहर टी-20 वर्ल्डकप 2021 में मोहम्मद शमी ने आखिरी बार भारत के लिए टी-20 मैच खेला था. उस टूर्नामेंट के बाद उन्हें टी-20 टीम में मौका ही नहीं मिला. हालांकि, वह वनडे और टेस्ट टीम का हिस्सा ज़रूर रहे. जिससे संकेत मिल रहे हैं कि उनके लिए टी-20 टीम में वापसी करना काफी मुश्किल है, क्योंकि मोहम्मद शमी की फिटनेस को लेकर काफी सवाल खड़े होते हैं. टीम इंडिया के लिए टी-20 में अभी जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, हार्दिक पंड्या जैसे तेज़ गेंदबाज़ हैं. ऐसे में मोहम्मद शमी के लिए टी-20 टीम में जगह बनाना मुश्किल हो रहा है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








