
Mohammad Amir Pakistan squad: 'पाकिस्तान के चीफ सेलेक्टर का घटिया सेलेक्शन', वर्ल्ड कप से बाहर होने पर गुस्साया स्टार प्लेयर मोहम्मद आमिर
AajTak
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अगले महीने होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. अनुभवी शोएब मलिक के अलावा स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को मौका नहीं मिला है. टीम में उन खिलाड़ियों को ही तरजीह दी गई जो हालिया टी20 टीम का हिस्सा थे. इसको लेकर अब आमिर ने अपना गुस्सा जाहिर किया है.
Mohammad Amir Pakistan squad T20 World Cup 2022: अगले महीने होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने गुरुवार (15 सितंबर) को ही अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम में पेसर शाहीन शाह आफरीदी की वापसी हुई है.
जबकि अनुभवी शोएब मलिक के अलावा स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को मौका नहीं मिला है. टीम में उन खिलाड़ियों को ही तरजीह दी गई जो हालिया टी20 टीम का हिस्सा थे. इसको लेकर अब आमिर ने अपना गुस्सा जाहिर किया है.
'चीफ सेलेक्टर की चीप सेलेक्शन'
आमिर ने एक ट्वीट किया है, जिसमें सिर्फ 5 शब्दों की लाइन लिखी. इसी लाइन से आमिर ने पीसीबी के चीफ सेलेक्टर पर तंज कसा है. इस पोस्ट के जरिए आमिर ने पाकिस्तान टीम के सेलेक्शन को घटिया बताया है. आमिर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'चीफ सेलेक्टर की चीप सेलेक्शन.'
chief slector ki cheap selection 😆
यूजर्स ने आमिर को किया जमकर ट्रोल

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









