
Moeen Ali Pakistan vs England: अब मोईन अली ने सरेआम कर दी पाकिस्तान की बेइज्जती, खाना-सिक्योरिटी पर आया बयान
AajTak
इंग्लैंड टीम ने पाकिस्तान को उसके ही घर में 7 मैचों की टी20 सीरीज में 4-3 से करारी शिकस्त दी है. सीरीज का आखिरी मैच रविवार को लाहौर में हुआ. मैच में इंग्लैंड टीम ने 67 रनों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की. मैच के बाद इंग्लैंड टीम की कप्तानी संभाल रहे स्पिन ऑलराउंडर मोईन अली ने पाकिस्तान की सरेआम बेइज्जती भी कर दी.
Moeen Ali Pakistan vs England: इंग्लैंड टीम ने 17 साल बाद पाकिस्तान का दौरा किया और बड़ी सफलता भी दर्ज की. इंग्लिश टीम ने पाकिस्तान को उसी के घर में 7 मैचों की टी20 सीरीज में 4-3 से करारी शिकस्त दी. सीरीज का आखिरी मैच रविवार को लाहौर में हुआ, जो इंग्लैंड ने 67 रनों से जीत लिया.
इतना ही नहीं, आखिरी मैच जीतने के बाद इंग्लैंड टीम की कप्तानी संभाल रहे स्पिन ऑलराउंडर मोईन अली ने पाकिस्तान की सरेआम बेइज्जती भी कर दी. मोईन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि लाहौर में खाना अच्छा नहीं मिलता है. हालांकि उन्होंने कराची के खाने को लाहौर के मुकाबले अच्छा बताया.
पिछले मैच में शॉन टेट ने बनाया था पाकिस्तान का मजाक
बता दें कि हाल ही में पाकिस्तान टीम के गेंदबाजी कोच और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई फास्ट बॉलर शॉन टेट ने भी सरेआम प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान टीम की बेइज्जती कर दी थी. सीरीज का छठा मैच हारने के बाद शॉन टेट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान टीम का मजाक बनाते हुए कहा था, 'जब हम बुरी तरह हारते हैं, तो वे (टीम मैनेजमेंट) मुझे भेजते हैं.'
इतना सुनते ही मॉडरेटर तुरंत बीच में आया और माइक बंद कर दिया. इसके बाद मॉडरेटर ने शॉन टेट से पूछ लिया कि क्या वह ठीक हैं. यानी प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए तैयार हैं या नहीं. इस पर टेट ने 'हां' कहा. यहां ऐसा लग रहा था जैसे मॉडरेटर ने टेट को समझाया हो कि उनके इस बयान से हंगामा हो सकता है.
मोईन अली को पसंद नहीं आया लाहौर का खाना

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









