
Moeen Ali: कप्तान बदलते ही इस खिलाड़ी का यू-टर्न, अब करना चाहता है टेस्ट में वापसी
AajTak
इंग्लिश टीम 17 साल से पाकिस्तानी सरजमीं पर नहीं खेली है और इस साल के अंत में टी20 और टेस्ट सीरीज के लिए भारत के पड़ोसी देश का दौरा करेगी. मोईन अली की पारिवारिक जड़ें पाकिस्तान से ही जुड़ी हुई हैं.
इंग्लिश ऑलराउंडर मोईन अली टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं. मोईन इस साल नवंबर-दिसंबर में पाकिस्तान में होने वाली सीरीज में खेलना चाहते हैं. इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच की कमेंट्री के दौरान मोईन ने इस बात की ओर इशारा किया है. मोईन ने कहा कि अगर टेस्ट सीरीज के लिए हेड कोच ब्रेंडन मैक्कुलम को उनकी जरूरत होती है, तो वह तैयार रहेंगे.
मोईन अली और मैक्कुलम साल 2018 में आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया था. मोईन का मानना है कि मैकुलम और बेन स्टोक्स की जोड़ी शानदार है. मोईन का यह भी मानना है कि अगर उन्हें पूर्व आरसीबी टीममेट का फोन आता है. तो उन्हें उनके लिए काम करने में खुशी होगी. क्योंकि मोईन को लगता है कि उनका क्रिकेट मैक्कुलम और स्टोक्स की आक्रामक मानसिकता के अनुकूल होगा.
मोईन ने कहा, 'वह (मैक्कुलम) बहुत टफ व्यक्ति हैं जिन्हें ना कहना बहुत कठिन होगा वह बहुत आश्वस्त हैं. सच कहूं तो मैं उनके और स्टोक्स के अंडर खेलना पसंद करूंगा. उन दोनों का कैरेक्टर शानदार है और वे बहुत एग्रेसिव हैं. मुझे लगता है कि मैं उनके क्रिकेट को थोड़ा और सूट करूंगा. उन्हें भी शायद यही लगता है.'
पिछले साल लिया था रिटायरमेंट
मोईन अली ने पिछले साल सितंबर में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. मोईन ने इंग्लैंड के लिए 64 मैचों में 2,914 रन बनाने के अलावा 195 विकेट लिए. इस ऑलराउंडर ने खेल के सबसे लंबे प्रारूप में पांच शतक जड़े. मोईन ने अभी अपना ध्यान पूरी तरह से व्हाइट बॉल क्रिकेट की ओर लगाया है. वह इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए इंग्लिश टीम में जगह पाने की उम्मीद कर रहे हैं.
इंग्लिश टीम 17 साल से पाकिस्तानी सरजमीं पर नहीं खेली है और इस साल के अंत में वह टी20 और टेस्ट सीरीज के लिए भारत के पड़ोसी देश का दौरा करेगी. मोईन अली की पारिवारिक जड़ें पाकिस्तान से ही जुड़ी हुई हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









