
Mithali Raj Retirement: रिकॉर्ड का दूसरा नाम मिताली राज... इन मामलों में अब भी नंबर-1
AajTak
मिताली राज ने 23 साल करियर के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया. बतौर कप्तान सबसे ज्यादा वनडे मैचों में कप्तानी करने और सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है...
Mithali Raj Retirement: भारत की दिग्गज महिला क्रिकेटर मिताली राज (Mithali Raj) ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. मिताली का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर 23 साल का रहा. इस दौरान उन्होंने इतने कीर्तिमान बनाए हैं कि अब रिकॉर्ड का ही दूसरा नाम मिताली राज कहा जा सकता है.
मिताली ने वनडे में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच जीते हैं. बतौर बैटर भी मिताली का बल्ला जमकर चला है. वह वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर भी हैं. टेस्ट में उन्होंने दोहरा शतक जमाया है. आइए जानते हैं मिताली के रिकॉर्ड्स...
Thank you for all your love & support over the years! I look forward to my 2nd innings with your blessing and support. pic.twitter.com/OkPUICcU4u
बतौर कप्तान सबसे ज्यादा वनडे मैच का रिकॉर्ड-
मिताली राज (भारत)- कुल मैच 155, जीत 89, हार 63 सी. एडवर्ड्स (इंग्लैंड)- कुल मैच 117, जीत 72, हार 38 बी. क्लार्क (ऑस्ट्रेलिया)- कुल मैच 101, जीत 83, हार 17
वनडे में सबसे ज्यादा रन

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









