
Mithali Raj Retirement: 'क्या आप किसी पुरुष क्रिकेटर से...', जब मिताली राज ने कर दी रिपोर्टर की बोलती बंद
AajTak
स्टार बल्लेबाज मिताली राज ने बुधवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. मिताली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में दस हजार से ज्यादा रन बनाए.
टीम इंडिया की स्टार भारतीय बल्लेबाज मिताली राज ने 8 जून को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया. 39 साल की मिताली को ने 23 साल के लंबे करियर में कई मैच जिताऊ पारियां खेलीं. मिताली की कप्तानी में भारत महिला टीम दो बार विश्व कप के फाइनल में पहुंचने में सफल रही थी. मिताली ने 12 टेस्ट, 232 वनडे और 89 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलकर 10868 रन बनाए.
वनडे क्रिकेट में मिताली राज ने 50 से ज्यादा की औसत से रन बनाए. वहीं, टेस्ट में मिताली का एवरेज 43.68 और टी20 इंटरनेशनल में 37.52 का रहा. मिताली राज ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच विश्व कप 2022 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था, जहां उन्होंने 68 रनों की पारी खेली थी.
रिपोर्टर ने पूछा था फेवरेट पुरुष क्रिकेटर का नाम
मिताली राज क्रिकेट मैदान के बाहर भी अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं. इसका एक उदाहरण साल 2017 में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान देखने को मिला था, जब एक रिपोर्टर के द्वारा ऑफ-द-टॉपिक पूछे गए सवाल का मिताली ने शानदार जवाब दिया.
उस रिपोर्टर ने मिताली राज से उनके 'पसंदीदा पुरुष क्रिकेटर का नाम' के बारे में पूछा था, जिसपर उन्होंने जवाब देते हुए कहा था, 'क्या आप किसी पुरुष क्रिकेटर से पूछते हैं कि उनकी पसंदीदा महिला क्रिकेटर कौन है?' मिताली राज ने इस जवाब से खूब सुर्खियां बटोरी थीं.
साल 1999 में किया था डेब्यू

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









