
Mitchell Starc, IPL Auction 2024: आईपीएल में इन 3 कंगारू खिलाड़ियों का होगा जलवा... मिलकर कमाएंगे 62 करोड़ रुपये
AajTak
IPL 2024 मिनी ऑक्शन में ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने तूफान मचा दिया. उन्होंने IPL इतिहास के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. नीलामी में सबसे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस ने इतिहास रचा और वो 20.50 करोड़ रुपये में बिकने वाले सबसे महंगे प्लेयर बने. उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा. मगर उनका यह रिकॉर्ड भी घंटेभर में टूट गया.
Mitchell Starc, IPL Auction 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के लिए मिनी ऑक्शन मंगलवार (19 दिसंबर) को दुबई में हुआ. इस नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने तूफान मचाते हुए IPL इतिहास के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए.
स्टार्क आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं. उन्हें बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की मालिकाना हक वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) टीम ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा. इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस ने बनाया था.
स्टार्क और कमिंस दोनों 45.25 करोड़ में बिके
नीलामी में सबसे पहले कमिंस ने इतिहास रचा और वो 20.50 करोड़ रुपये में बिकने वाले सबसे महंगे प्लेयर बने थे. उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा. मगर उनका यह रिकॉर्ड भी घंटेभर में स्टार्क ने तोड़ दिया. इस तरह अब IPL 2024 खेलने के लिए यह दोनों ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मिलकर 45.25 करोड़ रुपये कमा लेंगे.
मगर एक और भी ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर है, जो अगले सीजन के लिए 17.50 रुपये कमाने वाला है. यह कंगारू कोई और नहीं बल्कि तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन हैं. मुंबई इंडियंस ने पिछली यानी आईपीएल 2023 की नीलामी में 17.50 करोड़ रुपये की बोली लगाकर ग्रीन को खरीदा था.
ग्रीन को पिछली बार मुंबई ने 17.50 करोड़ में खरीदा था

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









