
Michael Slater: मुश्किलों में घिरा ये पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर, महिला को धमकी देना का लगा आरोप
AajTak
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर माइकल स्लेटर की मुश्किलें फिर बढ़ गई हैं. स्लेटर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 74 टेस्ट और 42 वनडे इंटरनेशनल मुकाबलों में भाग लिया.
ऑस्ट्रेलियाई के पूर्व क्रिकेटर माइकल स्लेटर मुश्किलों में फंसते दिखाई दे रहे हैं. स्लेटर पर एक महिला के साथ मारपीट करने और उसका पीछा करने का आपराधिक आरोप लगाया गया था. स्लेटर को इस मामले में शुक्रवार (27 मई) को सिडनी के मैनली पुलिस स्टेशन लाया गया था. हालांकि, बाद में उन्हें जमानत मिल गई.
पुलिस के बयान के अनुसार, 'लगभग 9.20 बजे (मंगलवार 26 अप्रैल 2022) उत्तरी समुद्र तट पुलिस एरिया कमांड से जुड़े अधिकारियों को वेस्ट प्रोमेनेड, मैनली में बुलाया गया था. वहां आने पर पुलिस को पता चला कि 52 साल के एक व्यक्ति ने 35 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट की थी. इन आरोपों के आधार पर पुलिस माइकल स्लेटर को गिरफ्तार करना चाह रही थी.'
स्लेटर को मिल गई जमानत
स्लेटर को मजिस्ट्रेट के सामने इस शर्त के साथ जमानत दी गई है कि उसने पीड़िता से संपर्क नहीं किया था. साथ ही शराब या अवैध ड्रग्स का भी इस्तेमाल नहीं किया. स्लेटर पर अपने पूर्व पार्टनर को पीछा करने एवं धमकाने का आरोप लगा था. साथ ही, स्लेटर ने उसे परेशान करने के लिए कैरियर सर्विस का भी इस्तेमाल किया. हालांकि इन सभी आरोपों को 27 मई 2022 को वेवर्ली की लोकल अदालत ने खारिज कर दिया था.
स्लेटर की मानसिक हालत भी ठीक नहीं
इस महीने की शुरुआत में इन आरोपों का सामना करने के बाद मानसिक स्वास्थ्य कारणों से स्लेटर को अस्पताल ले जाया गया था. एक पुलिस अभियोजक ने अदालत को बताया कि पिछली रात पुलिस और एम्बुलेंस अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में लिया था. फिलहाल पुलिस ने कथित पीड़िता को बचाने के लिए एक हिंसा (Violance) आदेश लागू किया है क्योंकि स्लेटर अगले साल जनवरी में इन आरोपों का सामना करने के लिए तैयार हो गए हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









