
MI Emirates: UAE लीग के लिए मुंबई इंडियंस की टीम का ऐलान, पोलार्ड-ब्रावो समेत ये प्लेयर शामिल
AajTak
यूएई में होने वाली टी-20 लीग में मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी की MI एमिरेट्स हिस्सा ले रही है. टीम ने अपने स्क्वॉड के 14 खिलाड़ियों का ऐलान किया है. इसमें किरोन पोलार्ड समेत कई स्टार प्लेयर्स का नाम शामिल हैं. जानिए MI एमिरेट्स की टीम में कौन-कौन है...
मुंबई इंडियंस ने हाल ही में साउथ अफ्रीका और यूएई में होने वाली टी-20 लीग के लिए अपनी टीमों के बारे में जानकारी दी है. साउथ अफ्रीका में MI केपटाउन और यूएई में MI एमिरेट्स की टीमें मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी का हिस्सा होंगी. यूएई टी-20 लीग के लिए मुंबई इंडियंस की MI एमिरेट्स ने कई प्लेयर्स को साइन किया है, जिसमें वेस्टइंडीज़ के पूर्व कप्तान किरोन पोलार्ड भी शामिल हैं.
मुंबई इंडियंस एमिरेट्स द्वारा शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी गई. टीम ने अभी कुल 14 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है, इसमें चार खिलाड़ी वेस्टइंडीज़ के हैं. जबकि तीन इंग्लैंड, तीन अफगानिस्तान, एक स्कॉटलैंड, एक नीदरलैंड्स और एक-एक खिलाड़ी साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड का शामिल किया गया है.
आपको बता दें कि आईपीएल की कई टीमों ने दुनिया के अलग-अलग देशों में हो रही टी-20 लीग में अपनी हिस्सेदारी ली है. मुंबई इंडियंस ने यूएई और अफ्रीकी लीग में टीम खरीदी है. इनके अलावा अफ्रीकी लीग में चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद समेत अन्य कुछ टीमों की भी हिस्सेदारी है.
Representing @MIEmirates at the IL T20 🇦🇪 Read more - https://t.co/XjRmpaAoEl#MIemirates #OneFamily @EmiratesCricket pic.twitter.com/V5nbQWD0FJ
मुंबई इंडियंस ने बीते दिन साउथ अफ्रीकी लीग के लिए भी पांच खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा था. इसमें राशिद खान, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, कगिसो रबाडा और डेवाल्ड ब्रेविस को शामिल किया गया है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









