
Mayank Agarwal: पंजाब किंग्स के नए कप्तान मयंक अग्रवाल का इस तरह हुआ स्वागत... देखें Video
AajTak
पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने अपने कप्तान मयंक अग्रवाल का ट्रेनिंग सेशन में स्वागत तालियों के साथ किया. मयंक पहली बार पंजाब के फुलटाइम कप्तान के रूप में नजर आएंगे.
पंजाब किंग्स (PBKS) के नवनियुक्त कप्तान मयंक अग्रवाल टीम के साथ मुंबई में जुड़ गए हैं. उन्होंने बुधवार शाम को हुए टीम के ट्रेनिंग सेशन में भी भाग लिया. पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों ने अपने नए कप्तान का स्वागत तालियों के साथ किया. मयंक का बतौर फुलटाइम कप्तान यह पहला सीजन होने वाला है.
पंजाब किंग्स ने मयंक अग्रवाल को 12 करोड़ रुपए में अपने साथ रिटेन किया था. पंजाब ने मयंक के साथ एक युवा खिलाड़ी अर्शदीप सिंह को भी अपनी टीम में शामिल किया था. पंजाब के पूर्व कप्तान केएल राहुल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 15वें सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स टीम की कमान संभालेंगे. लखनऊ राहुल के साथ रवि बिश्नोई को भी पंजाब की टीम से छीनकर अपनी ओर ले गया था. वहीं, पंजाब के पूर्व कोच एंडी फ्लावर भी लखनऊ के साथ नजर आएंगे.
ओपनिंग बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने अब तक सिर्फ एकमात्र मुकाबले में पंजाब की कमान संभाली है, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. पंजाब किंग्स ने कोई खिताब अपने नाम नहीं किया है. IPL में पंजाब किंग्स सिर्फ 2014 में फाइनल में जगह बना पाया था. उस फाइनल मुकाबले में उसे कोलकाता नाइट राइडर्स से हार का सामना करना पड़ा था.
इस साल फरवरी में हुए मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने एक बेहतरीन टीम चुनी है. मौजूदा समय में पंजाब के पास शिखर धवन, कैगिसो रबाडा, लियाम लिविंग्सटन, जॉनी बेयरस्टो और शाहरुख खान जैसे खतरनाक टी-20 स्पेशलिस्ट खिलाड़ी मौजूद हैं. बदले हुए कप्तान के साथ पंजाब किंग्स को इस IPL सीजन में टीम से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी. मयंक अग्रवाल 2018 में पंजाब के साथ जुड़े थे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









